दिल्ली में चला योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कहीं पर भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाती है। अब सरकार ने पड़ोसी राज्य दिल्ली में भी अपनी जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया। पुलिस बल के साथ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश की सिंचाईं विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप तोड़कर उसको खाली करा लिया है। इस जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग की बड़ी जमीन को खाली करा लिया है। इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

आरडब्ल्यूए दिल्ली पुलिस से रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध बस्ती को हटाने के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग भी बड़ी जमीन को खाली करा लिया है। इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने रोहिंग्या मुसलमान लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। रोहिंग्या मुसलमानों ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी। बाकायदा दिल्ली से यहां सभी सरकारी सुविधाएं दी जा रही थी। लॉकडाउन में इन कैंपों में दिल्ली सरकार और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से राशन सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही थी। इससे पहले खुद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और इन्हें सरकार देश से बाहर करना चाहती है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी अपनी सरकार के इस एक्शन का वीडियो ट्वीट किया है। मंत्री ने लिखा, दिल्ली में फिर से चला योगी का बुलडोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई। जानकारी के मुताबिक, आने वाले वक्त में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़े एक्शन लिए जाएंगे।

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुबह चार बजे से ही बुलडोजर चलाकर एक्शन लिया गया। यहां करीब 2.10 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अब अतिक्रमण मुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य में अवैध निर्माण को ढहा रही है। इनमें काफी अवैध निर्माण माफिया तथा बदमाशों के हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश में कई जगह यह एक्शन देखा गया है। दिल्ली में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद व खुरेजी खास में जमीनें हैं। 

यह भी देखे:-

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : पश्चिमी यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला नया इंजन
एसडीआरवी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
ग्रेनो के 14 गांव बनेंगे स्मार्ट, मायचा से हुई शुरुआत
रबूपुरा: शराबी पिता ने अपनी 6 माह की बेटी की पटककर की हत्या
कोरोना की दूसरी लहर: देश में पहली बार 10 लाख के पार पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या, जानिए कहां कितने...
कल का पंचांग, 21 जुलाई 2021, जानिए शुभ -अशुभ मुहूर्त
मुसलाधार बारिश से जनपद अस्त-व्यस्त, थमी रफ्तार – 3 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी
"अभिनंदन को रिसीव करने जाना मेरे लिए सम्मान की बात" - कैप्टन अमरिंदर
4000 से अधिक विजिटर्स ने किया Build Bharat Expo 2025 का दौरा, उद्योगों के विस्तार पर हुई अहम चर्चाएं
दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में जल्द उड़ सकती है एयर टैक्सी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
ग्रेटर नोएडा : इलोक्ट्रॉनिक्स उत्पाद की प्रदर्शनी इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया 20...
आज का पंचांग, 10  अगस्त 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
जानिए, ग्रेटर नोएडा की 116 वीं बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय
उपराष्ट्रपति कल आएंगे गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान : किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में पथराव, कार के शीशे टूटे
ओबीसी आरक्षण पर दांव: लोकसभा से पास हुआ संविधान संशोधन बिल, विपक्ष का भी मिला समर्थन