खबर का हुआ असर, सिपाही लाइन हाज़िर, जानिए क्या है पूरा किस्सा

ग्रेटर नोएडा : जेवर थाने में तैनात सिपाही प्रमोद गिरी को एसएसपी लव कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें उक्त सिपाही पर कसबे के अनाजमंडी के व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल पर बीच चौराहे पर राइफल तानकर जान से मारने की धमकी देने और अवैध उगाही का आरोप है। और तो और प्रमोद ने मौके पर अपने अधिकारी की भी बात नहीं मानी और लगातार व्यापारी को धमकाता रहा। जिसके बाद पीड़ित नरेंद्र अग्रवाल ने इसकी शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों से की थी।

आज रात एसएसपी पीआरओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दोषी सिपाही को कर्तव्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने, उच्च अधिकारीयों के आदेश का पालन न करने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर कर दिया गया है।

क्या है मामला : दरअसल मंगलवार की रात अनाज मंडी के दुकानदार नरेंद्र अग्रवाल की गाड़ी ग़ज़ियाबाद से परचून का समान लोड कर लौट रही थी। आरोप है जेवर चौक पहुँचने पर दयाल 100 बाइक पर गश्त कर रहे सिपाही प्रमोद गिरी ने गाडी को रोक कर पैसे की मांग करने लगा। उसकी बायत गाड़ी में बैठा एक अन्य स्टाफ मोबाईल के कैमरे में कैद करने लगा। जिसके बाद सिपाही ने उक्त स्टाफ को मारना पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने नरेंद्र अग्रवाल को दी जो भागते हुए मौके पर पहुंचे। जिसके बाद नशे में धूत सिपाही ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनपर सरकारी राइफल तान कर जान से मरने की धमकी देने लगा। जिसके बाद व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारी से की।

इधर यह घटना सोशल मीडिया और डिजिटल न्यूज़ में छाया रहा। देर शाम को दोषी सिपाही को निलंबित कर दिया गया।

यह भी देखे:-

पारिवारिक विवाद होने पर साढू ने मारी गोली
ब्रेड पकोड़े की दुकान में शराब की तस्करी
मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
नोएडा में दो की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप
बच्चे के साथ कुकर्म , आरोपी गिरफ्तार
पूर्व कर्मचारी ने महिला का अश्लील विडियो वायरल किया, मुकदमा दर्ज
लोन दिलाने का काम करने करोड़ों की ठगी, 33 युवक -युवती गिरफ्तार , मालिक फरार
गांजा व शराब के साथ महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
नवविवाहिता ने फन्दा लगाकर की ख़ुदकुशी
ड्रग विभाग का छापा,  15 लाख रुपए की अवैध टिन्चर की गई बरामद
नशे में धुत छात्रों ने पुलिस से की बदसलूकी, पहुंचे हवालात
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
चोरों ने ज्वेलरी दुकान से चुराए लाख रुपये के जेवरात
बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़े  शातिर चोर, चोरी का माल बरामद 
बंद बीमा पॉलिसी को चालू करवाने के नाम पर ठग गिरोह सक्रिय
पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार