किसान आंदोलन की आड़ में आपराधिक गतिविधियां हैं, वे किसान नहीं- मीनाक्षी लेखी

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कृषि क़ानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वे किसान नहीं हैं। इसका संज्ञान भी लेना चाहिए, ये आपराधिक गतिविधियां हैं, जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वो भी शर्मनाक था, आपराधिक गतिविधियां थी, उसमें विपक्ष द्वारा ऐसी चीजों को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने तर्क दिया कि इस प्रदर्शन की आड़ में कुछ बिचौलियों की मदद की जा रही है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में पॉलिटिकल एजेंडे को धार दी जा रही है और सिर्फ एक नेरेटिव को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है। उनकी तरफ से कहा गया है कि सरकार बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार और पुलिस से अनुमति मिलने के बावजूद गुरुवार को जंतर मंतर पर तीन कृषि कानूनों को रद करने के लिए किसानों किसानों का प्रदर्शन हो रहा है। 200 किसानों में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ भाकियू नेता राकेश टिकैत भी शामिल हैं।

किसान संसद में लाएंगे प्रस्‍ताव

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान के बारे में ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। किसान देश का अन्नदाता है। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का ये भी एक तरीका है। जब तक संसद चलेगी, हम यहां आते रहेंगे। सरकार चाहेगी तो बातचीत शुरू हो जाएगी।

किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि ऐसी टिप्पणी भारत के 80 करोड़ किसानों का अपमान है। अगर हम गुंडे हैं तो मीनाक्षी लेखी जी को हमारे द्वारा उगाए गए अनाज को खाना बंद कर देना चाहिए। उन्‍हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। हमने उनके बयान की निंदा करते हुए ‘किसान संसद’ में एक प्रस्ताव पारित किया है।

यह भी देखे:-

नोएडा के वीवीआईपी सैक्टर 14ए में कोरोना की दस्तक, आज मिले 17 पॉज़िटिव, कोरोना संकमितों की संख्या 470 ...
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ भारत बनाने की अपील की
कोरोना ने छीन लिया 'आधुनिक तुलसीदास', वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र कोहली का निधन
जिला गौतम बुद्ध नगर में स्वीमिंग पूल बन्द करने के आदेश , बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर फैसला
वाराणसी में प्लास्टिक रख रहे व्यापारियों की शामत, एक दिन में नगर निगम ने वसूला एक लाख!
Carry Bag: उपभोक्ता फोरम ने कहा ग्राहक से कैरी बैग के पैसे वसूलना गलत, नामी रिटेल कंपनी पर लगाया जुर...
महानंदन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी वर्ष पर प्रबुद्ध ...
नव ऊर्जा युवा संस्था ने किया कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक
GIMS ग्रेटर नोएडा में IAP एडवांस लाइफ सपोर्ट वर्कशॉप: शिशुओं और बच्चों की जान बचाने की तकनीकें सीखीं
गणतंत्र दिवस पर नरेंद्र भूषण, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का संदेश
U.P. POLICE: 75 निरीक्षक हुए प्रोमोट मिला पुलिस उपाधीक्षक का पद
सुप्रीम कोर्ट: अनाथ बच्चों को अवैध तरीके से गोद लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें राज्य
ग्रेनो कलाधाम के 18 वर्ष पूरे होने पर लगाई गई परिपक्व कला प्रदर्शनी
आज होगा "कला प्रवाह: संस्कृति 2024" का भव्य आयोजन
कोविड-19: कोरोना ने पांच माह के बाद फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 45 दिन में क्या होगी देश में स्थिति
वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घा...