50 हजार युवाओं को दिसंबर तक मिलेगी सरकारी नौकरी : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने ईमानदारी और पारदर्शिता से चयन किया है। आपको किसी भी स्तर पर किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी होगी। आप सभी की कार्यपद्धति आचरण और व्यवहार अच्छा रहे यही अपेक्षा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 50 हजार और नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले शुचिता और ईमानदारी का अभाव था। पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद प्रभावी था। हमने इन बाधाओं को दूर किया है। यूपी के सभी भर्ती आयोगों को संदेश दिया है कि हर भर्ती में पारदर्शिता होनी चाहिए। योगी ने कहा कि साढ़े चार साल में चार लाख से ज्यादा युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी गई हैं। सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले नियुक्ति निकलने पर कुछ लोगों की अपनी प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। सरकार ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला, संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा किसी के बहकावे में ना आएं। अब जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करानी होगी वही गलत करेगा

 

यह भी देखे:-

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन आज
चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को लेकर केंद्र सरकार ने दी जानकारी, जानें कब होगा रवाना
गेहूं की तोल नहीं होने से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
भू माफिया ने आर्मी की फायरिंग रेंज के बाद वन विभाग की 500 बीघा जमीन बेच दी, हरियाली की ख़त्म
आमात्रा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने नेफोमा बेनर तले मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन, डीसीपी स...
प्रवीण भारतीय को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था(लंदन) के द्वारा सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्...
जीएसटी परिषद की 48वीं बैठक, जानिए क्या निर्णय लिया गया
पीएम मोदी ने कहा- 21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन, वैक्सीनेशन की पूरी जिम्...
लिटिल नर्चर स्कूल में "रिफ्लेक्शन" वार्षिक महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन
जरूरत की खबर: इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, बस करना होगा ये छोटा सा काम
ऑटो व ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, दस घायल
गुरुग्राम : 13 माह की जिस बच्ची की केयर टेकर ने की थी पिटाई, सिर्फ हड्डियां नहीं टूटीं, लीवर-किडनी त...
निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी , जल्द होगी फांसी, निर्भया के परिवार ने जताया संतोष
RBI: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आम लोगों को सस्ती EMI के लिए करना होगा इंतजार