सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पेगासस जासूसी कांड, याचिका में की गई SIT जांच की मांग

पेगासस जासूसी कांड का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया गया है कि पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, नेताओं और अन्य की इजराइली स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल करके सरकारी एजेंसियों द्वारा कथित रूप से जासूसी कराए जाने की खबरों की न्यायालय की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच कराई जाए। अधिवक्ता एम एल शर्मा द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि पेगासस कांड गहरी चिंता का विषय है और यह भारतीय लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश की सुरक्षा पर गंभीर हमला है तथा ”व्यापक स्तर और बिना किसी जवाबदेही के निगरानी करना नैतिक रूप से गलत है।

याचिका में कहा गया है, ‘निजता कुछ छुपाने की इच्छा नहीं होती। यह स्वयं की ऐसी जगह होती है, जहां हमारे विचार एवं हमारा अस्तित्व किसी ओर के उद्देश्यों के साधन नहीं होते हैं। यह गरिमा के लिए आवश्यक तत्व है।’ इसमें कहा गया है कि पेगासस का उपयोग केवल बातचीत सुनने के लिए नहीं होता, बल्कि इसके उपयोग से व्यक्ति के जीवन के बारे में पूरी डिजिटल जानकारी हासिल कर ली जाती है और इससे ना केवल फोन का मालिक असहाय हो जाता है, बल्कि उसकी संपर्क सूची में शामिल हर व्यक्ति ऐसा महसूस करता है।’

याचिका पर आगामी दिनों में सुनवाई होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि जासूसी संबंधी इस खुलासे से राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि निगरानी प्रौद्योगिकी विक्रेताओं अत्यधिक बढ़ोतरी वैश्विक सुरक्षा और मानवाधिकार के लिए समस्या है। जनहित याचिका में दावा किया गया है कि ऐसा बताया जा रहा है कि एनएसओ ग्रुप कंपनी के ग्राहकों ने 2016 के बाद से करीब 50,000 फोन नंबर को निशाना बनाया है।

इसमें कहा गया है, ‘पेगासस केवल निगरानी उपकरण नहीं है। यह एक साइबर-हथियार है जिसे भारतीय सरकारी तंत्र के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। भले ही यह आधिकारिक हो (जिसे लेकर संशय है), लेकिन पेगासस का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है।’ याचिका में अनुरोध किया गया है कि इस कांड की जांच और राजनीतिक हित साधने के लिए 2017 के बाद से न्यायाधीशों, विपक्ष के नेताओं, राजनीतिक लोगों, कार्यकर्ताओं, सलाहकारों और अन्य की कथित जासूसी करने एवं पेगासस खरीदने वाले मंत्रियों और सभी आरोपियों के खिलाफ जांच करने और अभियोग चलाने के लिए शीर्ष अदालत की निगरानी में एसआईटी का गठन किया जाए। याचिका में जासूसी के लिए पेगासस को खरीदने को अवैध एवं असंवैधानिक करार देने का अनुरोध किया गया है।

यह भी देखे:-

टीकाकरण में यूपी नंबर वन : मेगा वैक्सीनेशन में एक दिन 25 लाख लोगों का टीकाकरण, पांच करोड़ पार पहुंची...
LOC पार 25 लांच पैड सक्रिय: स्वतंत्रता दिवस पर हमले की फिराक में आतंकी संगठन, खुफिया एजेंसी सतर्क
ग्रेटर नोएडा में हेल्थकेयर का नया आयाम: 13 जनवरी को होगा एएनएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का औपचारिक उद...
विश्व शिल्प मंच 2024: शिल्प कला, स्थिरता और वैश्विक सहयोग की नई दिशा
औद्योगिक सेक्टरों में कितने खाली प्लॉट, सीईओ ने मांगा ब्योरा
दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
ग्रेटर नोएडा में नकली दवाओं का रैकेट का खुलासा,  पुलिस ने किया नकली दवाओं के पैकजिंग कारोबार का खुला...
शारदा अस्पताल मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक जिंदा जला मिला, इलाज के लिये दिल्ली रेफर, चचेरे भाइयों पर ही उसे जिंदा...
Tokyo Olympic 2020 Updates: भारत के लिए मिलाजुला रहा 15वां दिन, गोल्फर अदिति ने बढ़ाई आस
खुली पोल: तालिबान संग लड़ रहे पाक सेना के अफसर को अफगानिस्तान ने किया ढेर
मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन ,मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स...
कैलाश प्रकृति चिकित्सा आयुर्वेद एवं योग संस्थान में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा योग दिवस
30 मिनट नॉन स्टॉप स्केटिंग कर इन बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर
बेहतर पुलिसिंग के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग जरूरी : धीरेन्द्र सिंह
नोएडा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, दो की मौत, तीन घायल