भाजपा द्वारा 150 आशाओं समाजसेवी महिलाओं को मातृत्व सेवा सम्मान से नवाजा गया

ग्रेटर नोएडा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आई आई एम टी कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में मातृत्व सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथिके रूप में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और विशिष्ट अतिथि में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता , दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, मुख्य वक्ता ट्रामा निर्देशक डॉक्टर रजनी सरीन रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने और सञ्चालन अरुणा दुबे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर माता बहनों के सम्मान में यह कार्यक्रम पुरे भारत वह प्रदेश में आयोजित कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान वह प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ द्वारा यह कार्यक्रम प्रत्येक जिले जिले में चल रहा है। उन्होंने बताया कि माता सच्ची देश की विधाता होती है माता अच्छे संस्कार दे कर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है।

आज माता बहनों ने अंतरिक्ष से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं और माताओं ने इस देश को वीर वीरांगनाओं का पालन स्त्री समाज ने किया है। भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाएं माताओं के संस्कार से आगे बढ़ी है और आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने माताओं के सम्मान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या धन योजना आदि चलाकर सम्मान का कार्य किया है।

माताओं बहनों का सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। आज आशा बहुएं ,आंगनवाडी केंद्र को चलाने वाली महिलाओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉक्टर रजनी सरीन ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज को सुचारु रुप से चलाने का कार्य है माताएं करती हैं उनके अच्छे संस्कारों से अच्छे संस्कार वान व्यक्ति समाज में मिलते हैं। इसलिए माताओं का सम्मान प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए। आज महिलाएं शिक्षक के रूप में अच्छे गुरु का कार्य कर रही हैं। आज माताएं बहने पुरुष भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। मातृत्व सेवा सम्मान समारोह आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी में एक ऐतिहासिक पहल का कार्य किया है। मातृत्व सेवा सम्मान समारोह में कार्यक्रम संयोजक का उषा वत्स ने सभी हाई महिलाएं व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्होंने बताया कि आशा बहू हैं। आंगनबाड़ी और अन्य समाजसेवी शिक्षिका महिलाओं को में माता सेवा सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया जिसमें उन्हें तुलसी का पौधा वह मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान में लगभग 400 महिलाओं ने भाग लिया और उनमें से 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना शुक्ला वह जिला अध्यक्ष विजय भाटी वह दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी ने कहा कि माता बहनों का सम्मान हमें अवश्य करना चाहिए क्योंकि आज हम सब उन माताओं की ही वजह से अपना जीवन जीते हैं हमें अपनी माताओं की सेवा अवश्य करनी चाहिए माता सेवा सम्मान समारोह में मुख्य रुप से जिला प्रभारी डॉक्टर परविंदर सिंह महिला मोर्चा प्रभारी सुमन ढाका जिला विस्तारक पंकज जोशी जी जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य रवि जिंदल अरुण प्रधान गुरुदेव भाटी मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया सुधा कौशिक अनीता गौतम गीता मिश्रा रजनी तोमर बीना भाटी कविता शर्मा ममता शर्मा पूजा सिंह पूजा दुबे पूनम सिंह अनीता शर्मा विनीता निधि कुसुम सुधा पुंडीर कपिल भाटी पंकज शर्मा विमला कुमारी रेनू उमा गंगा जोशी गीता मलिक सुनीता आदि 400 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया

यह भी देखे:-

भाजपा दनकौर मंडल की बैठक, बूथ  स्तर को मजबूत करें कार्यकर्ता  : सुनीता दयाल
बीजेपी का अभियान "सामाजिक न्याय सप्ताह " महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर जिला संगोष्ठी का आयोजन
जेवर में बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने जनसंपर्क कर,किया चहुमुखी विकास का वायदा 
ग्रेटर नोएडा : भाजपा वृक्षारोपण अभियान संपन्न , 12, 200 पौधे लगाए गए
बिल्डरों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भाकियू नेता के साथ हज़ारों समर्थक गिरफ़्तारी देने को तैयार 
'आप' किसान प्रकोष्ठ के नोएडा महानगर में कपिल यादव बने अध्यक्ष व हर्ष नंबरदार महासचिव
अभिनव शर्मा बने एबीवीपी व्यावसायिक शिक्षा प्रकोष्ठ जिला प्रमुख गौतमबुद्ध नगर
एडवोकेट रविंद्र भाटी की मौजूदगी में आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए सपा के ये नेता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : पीएम मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह : भाजपा बिसरख मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाकियू के नेता
नमित भाटी बने गौतम नगर युवा मोर्चा निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष
भाजपा सरकार में महिलाओं का हो रहा है शोषण: रीबू श्रीवास्तव
वामपंथी कन्हैया और जिग्नेश आज होंगे कांग्रेसी, क्या होगा परिणाम
कांग्रेस ने मनाया 139 वां स्थापना दिवस समारोह
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन