किसान आंदोलन जंतर मंतर: 200 किसानों का समूह रवाना, भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती
आज से शुरू होने वाले इस विरोध प्रदर्शन के लिए सोनीपत से 200 किसानों का समूह रवाना हो चुका है। इसके मद्देनजर आज सुबह से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात
फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर पर किसानों के संसद कुच को लेकर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिसकर्मी तैनात हैं। फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर पर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालक व कार में बैठे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
टीकरी बॉर्डर पर सख्त इंतजाम: डीसीपी परविंदर सिंह
बाहरी जिले के डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि हमने टीकरी बॉर्डर पर सख्त इंतजाम किए हैं ताकि कोई भी अराजक तत्व प्रवेश न कर पाए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इंतजाम किए गए हैं क्योंकि किसानों को अबतक प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है।
Delhi | We have placed preventive arrangements to avoid the entry of any miscreant at the Tikri border. The arrangement has been put in place as they (farmers) haven't received permission to hold protest here: Parvinder Singh, DCP, Outer District pic.twitter.com/I3lqjTeIpJ
— ANI (@ANI) July 22, 2021
टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर के अलावा टीकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं और किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
Delhi: Heavy security deployment at Tikri Border in view of farmers' protest against at Jantar Mantar amid monsoon session of Parliament pic.twitter.com/j3U71Z5w1s
— ANI (@ANI) July 22, 2021
