आधे अफगानिस्तान पर तालिबान ने कर लिया है कब्जा, अमेरिकी जनरल मार्क मिले ने दी जानकारी

वाशिंगटन, आइएएनएस। तालिबान आतंकी समूह ने अब तक अफगानिस्तान के करीब आधे हिस्से को अपने काबू में कर लिया है। अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिल्ले (Mark Milley) ने पेंटागन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, ‘देश के 419 जिला केंद्रों में से 212 जिलों पर अपना कब्जा कर लिया है।’ जनरल मिले ने कहा कि अफगानिस्तान में दबदबा बनाने की जंग में तालिबान रणनीतिक गति में बढ़ता दिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह अफगानिस्तान की सुरक्षा, अफगानिस्तान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व की परीक्षा होगी।’

जनरल मिले के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना के प्रयास तालिबान पर नहीं, बल्कि आतंकवादी खतरों से निपटने पर केंद्रित होंगे। अमेरिका 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हमला करने वाले अलकायदा पर नजर रखेगा। रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने कहा कि तालिबान ने 2020 में संकल्प किया था कि वह भविष्य में अफगानिस्तान को अलकायदा के लिए पनाहगाह नहीं बनने देगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि तालिबान अपना संकल्प याद रखेगा।

जनरल मिले ने बताया कि अफगानिस्तान के 419 जिला केंद्रों में से अब आधे केंद्रों पर तालिबान का कब्जा है और उसने अभी तक देश की 34 प्रांतीय राजधानियों में से किसी पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन वह उनमें से लगभग आधी राजधानियों पर दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि तालिबान अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है और इस बीच अफगान सुरक्षा बल काबुल सहित प्रमुख जनसंख्या केंद्रों की सुरक्षा के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। जनरल ने आगे बताया कि तालिबान ने छह, आठ, 10 महीनों के दौरान काफी बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया है, इसलिए तालिबान रणनीतिक गति हासिल करता दिख रहा है।पेंटागन ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी की प्रक्रिया 95 फीसद पूरी हो चुकी है और यह 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी।

 

यह भी देखे:-

पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, देश के कई क्षेत्रों में लागू किया गया स्मार्ट लॉकडाउन
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की अल्फा 2 में करोड़ों की संपत्ति जब्त
बिभर्ते व विओम ने डीसीडीसी डायलिसिस सेंटर में खुशियों के रंग बांट कर मरीजों संग मनाई होली
गौतम बुद्ध नगर: हिन्दू युवा वाहिनी ने दीप प्रज्वलित कर मनाई प. दीनदयाल जयंती
ओम्कारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को समर्पित ...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की योगी मॉडल की तारीफ, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं का क...
कोरोना को हराना है अभियान के तहत ग्रेनो वेस्ट में नेफोमा ने बाटे मास्क
भारतीय हस्तशिल्प मेला (DELHI FAIR) में खरीदारी करने उमड़े विदेशी खरीदार 
Weather Update: दिल्ली, यूपी, राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें- मौसम का ताजा अपडेट
मॉल के बार में हुई मैनेजर बृजेश की हत्या में वांटेड आठवां आरोपी गिरफ्तार  
लॉकडाउन के बाद पलायनः प्रवासी नागरिकों से एलजी बैजल की अपील- घबराहट में न छोड़ें दिल्ली
इन लोकसभा चुनाव क्षेत्र के परिमाण आने में हो सकती है देरी, पढ़ें पूरी खबर
शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे  सद्गुरु,  "मिट्टी बचाओ" (Save Soil)  अभियान के तहत छात्रों को किया जागरू...
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने वृद्ध महिलाओं को वितरित किए सर्दी के कपड़े, शॉल और बर्तन