IT कंपनियों के लिए यहां बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली, पीटीआइ। क्रिसिल और नैसकॉम की भविष्यवाणी के आधार पर देश में आईटी क्षेत्र में जोरदार तरीके से तरक्की होगी। दरअसल, केरल सरकार की Infopark अधिक आईटी कंपनियों का स्वागत करने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है। इससे 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। Infopark के अनुसार वहां 10 लाख वर्ग फुट का स्पेस विकसित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विकास की संभावनाओं को देखते हुए क्रिसिल ने हाल ही में रिपोर्ट दी थी कि COVID-19 महामारी के बीच भारत में आईटी उद्योग इस साल 11 फीसद बढ़ने की उम्मीद है। क्रिसिल एक भारतीय विश्लेषणात्मक कंपनी है जो रेटिंग, रिसर्च, जोखिम और नीति सलाहकार सेवाएं देती है। वहां इस तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक कंपनियां आकर्षित हों

वहां एक अन्य महत्वपूर्ण कैम्पस क्लाउडस्केप साइबर पार्क (Cyber Park) डेवलप किया जा रहा है। उसमें छोटे और मझोले आईटी उद्यमों के लिए पूर्ण सुविधाओं के साथ 62,000 वर्ग फुट जगह उपलब्ध होगा। बयान के अनुसार कोच्चि में आईबीएस सॉफ्टवेयर सर्विसेज का अपना आईटी परिसर इंफोपार्क पर काम तेजी से जारी है। पहला चरण इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

Caspian Techpark campus में निर्माण पूरा होने पर कंपनियों के लिए कुल 4.50 लाख वर्ग फुट का क्षेत्र उपलब्ध होगा। यह छोटे और मध्यम आईटी उद्यमों के लिए पूरी तरह से बेहतरीन ऑफिस एरिया होगा। बयान के अनुसार कोच्चि में आईबीएस सॉफ्टवेयर सर्विसेज का अपना आईटी परिसर इंफोपार्क पर काम तेजी से जारी है। पहला चरण इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बनने के बाद कैंपस में 6,000 कर्मचारियों की क्षमता होगी। इस परिसर में एक थिएटर और एक खुली छत वाला कैफेटेरिया होगा।

यह भी देखे:-

संसद सुरक्षा को लेकर जांच में हुआ बड़ा खुलासा, एक आरोपी ने की था संसद की रेकी
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जनता जुड़ाव "नशा मुक्त भारत .. एक संगोष्ठी" का होगाआ...
Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम
GD GOENKA में बच्चों ने ऑनलाईन पृथ्वी को प्रदूषणऔर अपव्यय से बचाने का संकल्प लिया
पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने किया पुलिस कर्मियों को COVID 19 से बचने के सुरक्षा उपकरणों का वितरण
एयरपोर्ट शुरू होने से पहले 130 मीटर रोड का चौड़ीकरण, 50 करोड़ होंगे खर्च
पुलिस फायरिंग में शातिर बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया बिजली उद्योग की सबसे बड़ी प्रदर्शनी ELECRAMA-2018
वाराणसी में ट्रैफिक ड्यूटी के लिए लगाए जाएंगे 45 वर्ष से कम के होमगार्ड, अधिक उम्र के लोग संभालेंगे ...
ताशकंद सम्मेलन: इमरान पर बरसे अशरफ गनी, कहा- पाकिस्तान से दाखिल हुए 10 हजार जिहादी लड़ाके
भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए हर विभाग में पूर्व सैनिकों के तैनाती की मांग
Delhi : न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क की तैयार होगा दिल्ली का सेंट्रल रिज वन क्षेत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, बुद्ध धम्म क...
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी नेता के हत्यारोपी गिरफ्तार
एंटीलिया केस की गुत्थी सुलझी! NIA का दावा- अपनी खोई इज्जत वापस पाने को सचिन वाझे ने रची थी पूरी साजि...