Olympics 2032: ब्रिसबेन करेगा 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी, आईओसी ने लगाई मुहर

साल 2032 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाले शहर की घोषणा कर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया का ब्रिसबेन शहर साल 2032 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। इसकी घोषणा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने की। यह पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि इस बार ब्रिसबेन को मेजबानी मिलेगी। वहीं बुधवार की इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी गई। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर को वोटिंग के बाद 2032 ओलंपिक खेलों का आधिकारिक मेजबान घोषित किया गया। यह तीसरा मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया साल 1956 में मेलबर्न और 2000 में सिडनी में ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है।

ब्रिसबेन के ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मैरिसन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, हमारी सरकार को इस बात का गर्व है कि ब्सबेन और क्वींसलैंड को खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका मिला है, उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड की सरकार ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए तैयार है, हम इनका शानदार और भव्य तरीके से आयोजन करेंगे। पीएम मैरिसन ने यह भी कहा कि हमें पता है कि इऩ खेलों का आयोजन कैसे किया जाता है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद साल 2024 में इन खेलों का आयोजन पेरिस में किया जाएगा। वहीं 2028 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। वहीं ब्रिसबेन नए बिडिंग सिस्मट का पहला विजेता है और उसके पास खेलों की मेजबानी करने के लिए आठ साल का वक्त है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद कुछ मजबूत और नए देशों को ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए चुनती है।

आईओसी ने जैसे ही ब्रिसबेन को 2032 ओलंपिक खेलों के चुने जाने की घोषणा की तो ऑस्ट्रेलिया के लोग फूले नहीं समाए। ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में लोगों आतिशबाजी कर इसे जश्न के रूप में मनाया।

 

यह भी देखे:-

गाजियाबाद में बीकेयू एकता शक्ति की तिरंगा यात्रा, शहीदों व संविधान निर्माताओं को दी श्रद्धांजलि
जेवर एयरपोर्ट के पास इंटरचेंज निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में गुणवत्ता और गति पर दिया ...
गौतमबुद्धनगर में कोरोना मरीजों का जबरदस्त आंकड़ा बढ़ा
नोएडा : नाली में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन मिला, पुलिस ने किया वन विभाग के हवाले, करोड़ों में है कीम...
बच्चों के लिए जल्द आ सकता है कोरोना का टीका, दिल्ली AIIMS में आज से वैक्सीन ट्रायल शुरू
16वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत
Covid 19 India News: कोरोना को लेकर सरकार की चेतावनी, बहुत तेजी से फैल रहा कोरोना, अगले चार हफ्ते बे...
कोयला संकट: एक्शन में आए गृह मंत्री शाह ने बुलाई बैठक, बिजली और कोयला मंत्री पहुंचे
27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद, किसान संगठन ने जारी की गाइडलाइन
गलगोटियास विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेलन का शानदार शुभारंभ, नई तक...
ग्रेनो के कारोबारी का बुलंदशहर में मर्डर
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला, राम जन्म से "अयोध्या " में दौड़ी ख़ुशी की लहर
सेक्टर - 20 पुलिस ने गहने चुराकर भागने वाले घरेलु नौकर को किया गिरफ्तार
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम फेमिना कार्यक्रम में महिलाओं में दिखा आत्मविश्वास
ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर ट्रक ने ट्रक को मारी पीछे से टक्कर
‘सूर्य नमस्कार’ को तैयार टीम इंडिया, आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी