पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल

लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने अस्पताल में जाकर उनका हालचाल लिया। बता दें कि वह एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल लिया।

कल्याण सिंह अब खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे है। उन्हें एनआईवी के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके फेफड़े, दिल, गुर्दा और लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है। मंगलवार रात डॉक्टरों ने गले में ट्यूब डालकर उन्हें ऑक्सीजन देनी शुरू की। इसे इंट्यूबेट (मैकेनिकल वेंटिलेशन) कहते हैं।

संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बुधवार सुबह जांच की है। उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

 

यह भी देखे:-

एक शाम शहीदों के नाम- रामराज सेवा संस्थान ने दीप जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला मंचन : शिव सती संवाद देख आनंदित हुए लोग
CM योगी के कपड़ों पर अखिलेश का तंज- वो योगी हैं, मैं कुछ नहीं कह सकता…पर कौन ड्रामेबाज सबको पता
पाँच बच्चों की माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या की, आरोपी महिला, प्रेमी समेत चार ल...
डिफॉल्टर आम्रपाली पर बैंकों और प्राधिकरण ने खूब की मेहरबानी
यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने की बाबा अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, फूलों से खेली होली, शब्दमधु पत्रिका 2020 का विमोच...
जिला आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, एक गिरफ्तार
पंचशील ग्रीन नवरात्रा सेवक दल की मुहीम "हर भुखे को खाना खिलाओ" को मिली प्रशंसा
जम्मू-कश्मीर: करगिल में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, संसद की लोक लेखा समिति का दौरा
एलएलबी का छात्र निकला नशे का कारोबारी
महिला समानता दिवस 2021 के अवसर पर महिला उद्यमिता सफलता की राह पर वेबिनार का आयोजन
जहरीली शराब पीने से चार की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
पुलिस लाइन सूरजपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बंगाल-असम में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 'दीदी-दादा' समेत ये दिग्गज भरेंगे हुंकार
ग्रेटर नोएडा में कोजीकार देगी कार डिटेलिंग की आधुनिक सुविधा :अभिषेक पाराशर