मायावती का ब्राह्मण कार्ड: खुशी दुबे की रिहाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी बसपा

सूबे की सत्ता में वापसी को आतुर बसपा एक बार फिर ब्राह्मणों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की जद्दोजहद में जुट गई है। 23 जुलाई को अयोध्या में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन से पहले पार्टी नेता और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने एलान किया कि बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई बसपा लड़ेगी। खुशी कुख्यात विकास दुबे के भतीजे अमर की पत्नी है। बिकरू कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में दोनों ढेर कर दिए गए थे।

23 जुलाई को अयोध्या में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन से पहले पार्टी नेता और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने एलान किया कि बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई बसपा लड़ेगी। खुशी कुख्यात विकास दुबे के भतीजे अमर की पत्नी है। बिकरू कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में दोनों ढेर कर दिए गए थे।

बसपा महासचिव सतीश मिश्र लड़ेंगे खुशी का केस
अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पहुंचे नकुल दुबे ने कहा कि बिकरू कांड के बाद खुशी पर हत्या और आपराधिक साजिश समेत आईपीसी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किए जाने के बाद उसके परिजनों ने कानपुर देहात की विशेष अदालत में हलफनामा पेश कर दावा किया था कि वह नाबालिग है। उसके अधिवक्ता ने भी दलील दी थी कि बिकरू कांड से महज तीन दिन पहले उसकी अमर से शादी हुई थी। इ

उधर, खुशी दुबे के अधिवक्ता शिवकांत दीक्षित ने कहा, मुझे किसी पार्टी विशेष में दिलचस्पी नहीं है। खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई में यदि कोई हमारा साथ देना चाहता है तो उसका स्वागत है। हालांकि, मुझसे अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया है। साथ ही कहा कि किशोर न्याय बोर्ड ने खुशी के नाबालिग होने की पुष्टि कर दी है। इसके बाद भी उसे जमानत नहीं मिली है।

 

यह भी देखे:-

नोएडा में विश्व गैस शिखर सम्मेलन 2023 का दूसरा दिन
AUTO EXPO 2018 पहुंचे "दीपालय" एनजीओ के अनाथ बच्चों ने की मस्ती
ईस्टर्न पेरीफेरल पर आगे पीछे ट्रक में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल और ... 
शर्मनाक : 'फरार' कोरोना मरीज का दो दिन बाद मोर्चरी में मिला शव, जीटीबी अस्पताल की बड़ी लापरवाही
बिहार में रेड अलर्ट, तो यूपी- उत्तराखंड समेत यहां होगी बारिश
आईएएस की तैयारी छोड़ बेचने लगा चाय, आज 100 करोड़ का है मालिक, जानें इस शख्स की दिलचस्प कहानी
दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, शादी करने से खत्म नहीं हो जाता दुष्कर्म का आरोप
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
मोतियाबिंद ऑपरेशन : वैज्ञानिकों ने की सरल, सस्ती और बिना ऑपरेशन के इलाज की विकसित की तकनीक
गाड़ी पटरी पर : कोविड काल में शुरू हुई विशेष ट्रेनें लौटेंगी ट्रैक पर
कोरोना आंखों के संक्रमण से करें बचाव, जानिए कैसे
दो शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, चोरी की 19 मोटरसाइकिलें बरामद
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर : रावण ने छल से किया सीता हरण
बिलासपुर के निवासियों को जल्द मिल सकता है पेयजल
रेनुयल एनर्जी एक्सपो में सीईओ ने खींचा ग्रेनो के विकास का खाका, शहर में जल्द लगेगा दो मेगावाट का सौ...