भाजपा नेता विपुल शर्मा ने किया युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवागत प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के नोएडा आगमन पर युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर के जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 93 नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फूल मालाओं के उनका भव्य स्वागत किया व नई जिम्मेदारी मिलने पर विपुल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी को बधाई दी ।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में युवाओं को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने का जो प्रयास किया है वह बधाई योग्य है। आगे भी युवाओं के रोजगार और शिक्षा को लेकर विशेष बदलाव किए जाएंगे। नोएडा महानगर के जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने कहा कि ऐसे ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष से हम सभी को एक नई प्रेरणा मिलती है । उन्होंने कहा कि माननीय प्रांशु दत्त त्रिवेदी जी बेहद मिलनसार व्यक्ति हैं। उनके सरल स्वभाव से युवा वर्ग भलीभांति परिचित हैं। शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसके लिए मैं बधाई देना चाहता हूं।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विपुल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि रोहित कुमार, अविनाश शर्मा, सचिन पंडित, रोहित शर्मा, रविंद्र चौहान, भरत नागर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे स्कूलों के खिलाफ हो कड़ी कार्यवाही - एबीवीपी
देखें LIVE ,  सम्राट मिहिर भोज जी की प्रतिमा का अनावरण व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का उद्घाटन करते मु...
आगामी 3 जनवरी को भाजपा महिला मोर्चा  द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन  
अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी - श्याम सिंह भाटी
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में साथ अभियानों पर चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौतमबुद्ध नगर प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को रिकॉर्ड वोट से जीताने का लिया संकल्प
चेयरमैन पद प्रत्याशी के लिए एक ही पार्टी से कई ने ठोकी दावेदारी
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसम्पर्क अभियान पर हुई चर्चा 
किसानों की मांग को लेकर बीकेयू (भानू) करेगा धरना प्रदर्शन
मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं : तेजस्वी सूर्या
मुख्य सचिव ने की तीनों प्राधिकरण के अधिकारीयों के साथ बैठक, निवेश बढ़ाने पर जोर
दर्जनों भाजपाई सपा में शामिल
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे  चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी 
पंजाब में "आप" के प्रचंड जीत पर तिरंगा यात्रा 
बिसरख मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडितदीनदयाल उपाध्याय जयंती