भारत में ISIS की एंट्री? कश्मीर में 3 आतंकी गिरफ्तार, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने ऐसे किया पर्दाफाश

कश्मीर में आतंकवादी संगठन ISIS की मौजूदगी के सबूत मिलने लगे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसका पर्दाफाश किया है। दरअसल सोमवार को इसके संस्थापक सदस्यों में से एक कासिम खुरासानी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि भारतीय खुफिया एजेंसी पिछले एक साल से इन लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। साल 2020 में अप्रैल में भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा, जम्मू-कश्मीर में आईएसआईएस मॉड्यूल के संस्थापक सदस्यों में से एक, उमर निसार भट उर्फ ​​कासिम खोरासानी, जो वहां आईएस कैडरों की भर्ती में भी शामिल था, की पहचान एक मैसेजिंग ऐप पर की गई थी।

मैसेजिंग एप पर मिला कासिम खोरासानी

अब तक कासिम खोरासानी के बारे में माना जा रहा था कि वह अफगानिस्तान के खुरासान में है, लेकिन बाद में वह भारतीय और विदेशी एजेंसियों की मदद से अनंतनाग जिले के एक छोटे से शहर अचबल में मिला। यहां वह मैसेजिंग एप पर अपने समूह के सदस्यों के साथ पत्रिका स्वात अल-हिंद (वॉयस ऑफ इंडिया) के प्रोडक्शन और सर्कुलेशन के बारे में बातचीत कर रहा था।

सीरिया से भारत की ओर आतंकियों का मार्च?

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार, इस पत्रिका ने गज़वा-ए-हिंद (‘भारत के खिलाफ युद्ध’) का भी प्रचार किया, जिसके तहत आतंकवादी काले झंडे के साथ सीरिया से भारत की ओर मार्च करेंगे, जिहाद करेंगे और देश को इस्लामिक देश में बदल देंगे। पत्रिका स्वात अल-हिंद को विलायत अल-हिंद (भारत में इस्लामी राज्य प्रांत) के विचार का प्रचार करने के लिए तैयार किया गया है। विलायत अल-हिंद (भारत में इस्लामी राज्य प्रांत) की स्थापना मई 2019 में विशेष रूप से भारत की ‘गतिविधियों’ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए की गई थी।

युवाओं को ऐसे करते हैं भर्ती

एनआईए ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी भारत में अपने कैडर के साथ विभिन्न संघर्ष क्षेत्रों से काम कर रहे थे, और इन्होंने एक नेटवर्क बनाया है जिसमें आईएसआईएस से संबंधित प्रचार प्रसार किया जाता है और ऑनलाइन फर्जी आईडी के जरिए युवाओं को अपने यहां भर्ती किया जाता है।

यह भी देखे:-

CORONA के साथ युद्ध  में सरकार के साथ खड़ा हुआ अन्तार्ष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर, ऐसे करेंगे आर्थिक सहयो...
देश में कोरोना के ढाई लाख से ज्यादा नए केस, 10 दिन में दोगुने हो गए ऐक्टिव केस
48वां आईएचजीएफ- दिल्ली मेला आज से शुरू, केंद्रीय कपड़ा सचिव ने किया मेले का उद्घाटन
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, क्षेत्रीय सड़कों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई क...
कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा का किया शुभारंभ
Aman Verma की मां का हुआ निधन, लिखा भावुक नोट
नवजात बच्चियों के माता-पिता को प्रोत्साहन किट देकर महिला उन्नति संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ...
ग्रैंड वेनिस मॉल में कंटेम्परेरी आर्ट शो के लिए जबरदस्त उत्साह
डीयू छात्र संघ चुनाव : महामेधा नागर के सचिव बनने पर ग्रेटर नोएडा के इस गाँव में मन रहा है जश्न
शीर्ष अदालत की टिप्पणी: ‘हर मामला सुप्रीम कोर्ट में नहीं लाया जा सकता’
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में 151 शिक्षक हुए सम्मानित
ग्रेटर नॉएडा में शुरू हुआ तीन दिवसीय आरईआई एक्सपो 2022
COVID 19: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन
यूपी: लखनऊ में बेकाबू हुए हालात को संभालने के लिए वरिष्ठ अफसरों की टीम गठित, आदेश जारी
भारतीय समुदाय का दबदबा: बाइडन ने वैज्ञानिक स्वाति से कहा- आप छाए हुए हैं
अवैध निर्माण करने वालों को यमुना प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस