Health Update: कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ, शुरू की गई ऑक्सीजन थेरेपी

संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हैं।

 

एसजीपीजीआई की ओर से सोमवार को जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की ‘ऑक्सीजन थेरेपी’ शुरू की गई। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें ‘नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन’ पर रखा गया है।

 

बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान भी नियमित रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।

 

यह भी देखे:-

ग्लोबलस्पा फिट एंड फैब अवॉर्ड्स 2024: वेलनेस और फिटनेस का जश्न
ग्रेटर नोएडा में हिमाचल के कलाकारों ने दी नाटा की बेहतरीन प्रस्तुति
ग्रेटर नोएडा, बीटा थाना अंतर्गत तेज रफ्तार एंबुलेंस में कार में टक्कर मारी।
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर सहित इन क्षेत्रों में छाया बादल, कुछ ही देर में होगी बारिश, जानें- अ...
सरकार-किसान में ठनी, एमएसपी पर नहीं बन रही बात
अगर एक हफ्ते में से सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो सेक्टर वाशी प्राधिकरण का ...
"अभिनंदन को रिसीव करने जाना मेरे लिए सम्मान की बात" - कैप्टन अमरिंदर
PM Kisan के लाभार्थियों को सरकार देती है KCC Loan की सुविधा, इस तरह उठाएं लाभ
अब मस्जिदों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक नहीं होगा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल
बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी आधार कार्ड हो सकता है डाउनलोड, जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी
एईसीएल टूर्नामेंट पर गिरी कोरोना काल और जिले में धारा-144 लागू होने गाज, पुलिस ने आयोजन के बीच पहुँच...
देखें VIDEO, 26 फ़रवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह पर रिपोर्ट
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
BREAKING NEWS
गांव में कमाई: सरकार की इस योजना का उठाएं फायदा, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
आगरा में दारोगा की हत्या : 12 घंटे का विवाद ले गया प्रशांत कुमार की जान