देशभक्त मंगल पांडे को नमन करते हुए राकेश टिकैत ने बदली तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी, अब उन्होंने अपनी किसान नेता वाली हरी टोपी को उतार दिया है और नई फोटो अपलोड की है। उनकी इस फोटो को बदलने के पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा है मगर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। सोमवार की सुबह इंटरनेट मीडिया ट्विटर के अपने एकाउंट पर प्रोफाइल फोटो बदलने के एक घंटे बाद उन्होंने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जन्म जयंती पर उन्हें नमन भी किया। उनकी नई प्रोफाइल फोटो को 600 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया और हजारों लोग उसे लाइक कर चुके हैं।

दरअसल अभी तक राकेश टिकैत को जब भी कहीं सार्वजनिक स्थान पर देखा जाता था, वो अपने सिर पर टोपी लगाए नजर आते थे। यदि टोपी नहीं होती थी तो वो सिर पर हरे रंग का कुछ न कुछ पहने जरूर होते थे। कई बार मंच पर उनको इन्हीं चीजों के साथ देखा भी गया है मगर सोमवार को उन्होंने अपने एकाउंट पर जो फोटो अपलोड की उसमें न तो उनके सिर पर कोई टोपी है न ही गले में किसी तरह का कोई फटका। उनकी इस नई फोटो को देखने के बाद कई लोगों ने ट्वीट भी किया और बदले रूप का कारण भी पूछा।

यह भी देखे:-

तेज रफ़्तार के कहर ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में 
आईआईएमटी में "द साबरमती रिपोर्ट" का प्रमोशन, विक्रांत मैसी और स्टारकास्ट ने छात्रों संग साझा किए अनु...
Monsoon Session Updates: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 15 कंपनियों ने दिखाई रूचि
हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगा राम नाम संकीर्तन: ग्रेटर नोएडा में होगा शत चंडी महायज्ञ, श्री बालाजी मंद...
गाजियाबाद: नौवीं मंजिल पर खेलते वक्त रेलिंग के जाल में फंसा डॉगी, निकालने गई बच्ची गिरी नीचे, दोनों ...
जिला सैनिक बंधु समिति  बैठक 30 अप्रैल को 
Tokyo Olympic 2020 Live Updates: बजरंग पूनिया सेमी फाइनल में
ड्राइवर की हत्या कर कैब स्विफ्ट डिजायर को लूटने वाले सात बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज
वाराणसी में आपसी विवाद में तोड़ दिया मुंशी प्रेमचंद के घर की टंकी, गर्मी में पानी का संकट
यूपी में 74 हजार रिक्त पदों पर भर्ती को हरी झंडी, सीएम ने दिया प्रक्रिया में तेजी का आदेश
ग्रेटर नोएडा के गांव व हो सेक्टर, अब हर जगह होगी सफाई और उठेगा कूड़ा
फैसला: ब्लैग फंगस अब यूपी में भी महामारी घोषित, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किए निर्देश
जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर