Ayushmann Khurrana की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का फर्स्ट लुक आउट, Gynaecology की किताब हाथ में लिए दिखे एक्टर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान एक डॉक्टर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। ‘डॉक्टर जी’ जंगली पिक्चर्स प्रोडक्शन की फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी नज़र आएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है इस बाता की जानकारी भी आयुष्मान ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी थी।

फिल्म का फर्स्ट लुक आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो मेडिकल स्टूडेंट की तरह नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में आयुष्मान ने सफेद रंग का डॉक्टर वाला कोट पहन रखा है और हाथ में किताब ले रखी है जिस पर लिखा है ‘ स्त्री रोग चिकित्सा (Gynaecology)’। यानी इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आयुष्मान फिल्म में स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म में आयुष्मान का नाम डॉ उदय गुप्ता होगा, अपने किरदार को लेकर एक्टर काफी एक्साइटेड हैं। इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, ‘’डॉक्टर जी’ का सब्जेक्ट मेरे बहुत करीब है। लॉकडाउन के दौरान रोक को ध्यान में रखते हुए, हम सभी फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं और हमें खुशी है कि आखिरकार वह दिन आ गया है। स्क्रीन पर पहली बार एक डॉक्टर को दर्शाना एक सम्मान की बात है। मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं, क्योंकि यह मुझे एक स्टूडेंट होने और होस्टल लाइफ जीने की अपनी यादों को फिर से जीने की अनुमति देने वाला है। मैं अपने निर्देशक अनुभूति के साथ कॉलेब्रेट करने के लिए उत्सुक हूं’।

यह भी देखे:-

बीमार सफाई कर्मियों के इलाज की मांग
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल
ब्रेकिंग न्यूज़ : देश में लॉकडाउन बढाया गया
बाल देख-रेख संगठनों को डीएम मनीष कुमार वर्मा का निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, जानिए
ज्योतिर्लिंग बैजनाथ धाम का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ की आहुति दी गई
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल जनरेटर चलाने की छूट, जानिए कब तक, पढ़े पूरी खबर
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आगामी 20 मई तक सभी विद्यालय बंद
कांग्रेस के बाद आज बीजेपी का उपवास
विश्व ध्यान दिवस: शारदा विश्वविद्यालय में ध्यान सत्र का आयोजन, छात्रों और स्टाफ ने जाना ध्यान का महत...
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर GNIOT MBA संस्थान ने किया मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम, ग्...
श्री धार्मिक रामलीला समिति का भव्य दशहरा महोत्सव 22 सितंबर से, विश्वस्तरीय मंचन की तैयारियां पूरी
जिला पंचायत चुनाव के प्रचार में जुटे प्रत्याशी, वार्ड नंबर 4 से सोनू प्रधान के समर्थन में तूफानी दौर...
दिल्ली-एनसीआर: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
सर्वोकॉन ने विस्तार रणनीति की घोषणा की: उत्तर प्रदेश के हापुड में नई फैक्टरी का निर्माण।
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
अमर शहीद दरयाव सिंह नागर  की 213 वीं  जयंती पर आयोजित होगा विशाल दंगल