इशान किशन ने जो वादा ड्रेसिंग रूम में किया, उसे मैदान पर जाते ही आतिशी अंदाज में किया पूरा

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में संजू सैमसन को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में तरजीह मिलनी थी, लेकिन उनको मैच से पहले चोट लग गई और वे सलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। इस स्थिति में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन की किस्मत खुल गई और उनको अपने जन्मदिन के मौके पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बना दिया।

दरअसल, इशान किशन ने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था और इस तरह वे भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने रनों का खाता छक्के के साथ खोला है। हैरान करने वाली बात ये है कि मैच के बाद बर्थडे ब्वॉय इशान किशन ने एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि उन्होंने अपने साथियों से कहा था कि वे किसी भी कीमत पर डेब्यू मैच की शुरुआत छक्के के साथ करना चाहते हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन ने बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले अपनी टीम के साथियों से ड्रेसिंग रूम में कहा ता कि वह पहली गेंद पर छक्का जड़ना पसंद करेंगे। बॉल चाहे कहीं भी आए, लेकिन वह छक्का ही जड़ेंगे। इशान किशन ने ये बात मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स के शो में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अजय जड़ेजा से कही। ये बात जानकर अजय जडेजा भी हैरान थे, क्योंकि कोई भी बल्लेबाज पहले भी और आज के समय में भी इतना रिस्क नहीं लेता।

इस मैच की बात करें तो भारत ने इसे 7 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में इशान किशन ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इशान किशन के छक्के की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने उस बॉल पर छक्का जड़ा था, जिससे पहले गेंदबाज को पृथ्वी शॉ का विकेट मिला था। अगली गेंद पर उन्होंने चौका भी जड़ा था।

यह भी देखे:-

कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल नेएक्सपोमार्ट के एक्सपोर्टर के राजेश जैन को दिया अवार्ड
हर जनपद में होगी साइबर क्राइम थानों की स्थापना, सभी थानों में गठित होगी साइबर सेल: मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से 1 मई तक होगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बं...
मरीजों का करें सम्मान, समाज की सेवा करना ही परम धर्म : पीके गुप्ता चांसलर शारदा यूनिवर्सिटी 
गेट परीक्षा में नौवा स्थान प्राप्त कर तुषार चौधरी ने परिवार का नाम किया रोशन
एनटीपीसी दादरी को सेफ्टी इन्नोवेशन पुरस्कार-2020 मिला
सरकार की सफाई: मजबूत रिपोर्टिंग व्यवस्था के चलते मौतों का आंकड़ा छिपाना असंभव
लखनऊ : पीजीआई हॉस्पिटल में रोबोट से होगा किडनी ट्रांसप्लांट
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
सीतापुर जेल में शिफ्ट किए जा सकते हैं आजम खां व उनके पुत्र, डॉक्टरों का पैनल करेगा जांच
क्या है कोरोना का 'डबल म्यूटेंट', जिसने भारत में मचाया है कोहराम, दुनिया में लग रहा भारतीयों की एंट्...
शारदा यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर मंदिरों में लगा भक्‍तों का तांता
महाकुंभ 2021: प्रवास के लिए हरिद्वार आने वाले हर वीआईपी को भी करानी होगी कोरोना की जांच
बंगाल चुनाव: स्वपन दासगुप्ता को टिकट देना बना बीजेपी की सिरदर्द? कांग्रेस-TMC ने किया विरोध
5 पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रखकर जलाना चाहता था,विकास दुबे