कार से जा रहे परिवार को बदमाशों ने लूटा
ग्रेटर नोएडा : बादलपुर क्षेत्र के आमका गांव के पास बीती रात को कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के लोगों को हथियारबंद बदमाशों ने रोक कर उनसे हथियार के बल पर नगदी, जेवरात आदि लूट लिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना बादलपुर में दर्ज करायी है।
पुलिस उपाधीक्षक गे्रटर नोएडा तृतीय अनित कुमार ने बताया कि अभिजीत नागर बीती रात को अपनी पत्नी सोनिया नागर, दोस्त युगांत उपाध्याय व अपने दो बच्चों के साथ आईटेन कार में बैठकर नोएडा से दादरी जा रहे थे। आमका फाटक के पास बीती रात को एक स्विफ्ट कार में सवार होकर चार बदमाश आये। बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक दिया। सीओ ने बताया कि बदमाशों ने महिला व युगान्तर की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। बदमाश युगान्तर का पर्स लूट लिया। पर्स में नगदी व अन्य सामान रखा था। कार में बैठी महिला के कान से सोने के कुण्डल व सोने की चेन व अन्य सामान बदमाशों ने लूटा। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना बादलपुर में दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहां पर यह घटना हुई है। वहां पर लोगों का आना-जाना रहता है। पुलिस को शक है कि बदमाश कार लूटना चाहते थे लेकिन किसी के आ जाने की वजह से वे नगदी व सोने के जेवरात लूटकर भाग गये।
