दनकौर कोतवाली परिसर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
दनकौर कोतवाली परिसर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
मस्जिदों में कोरोना नियमों का पालन कर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
दनकौर(खालिद सैफी) : कोतवाली परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई जिसमें एसीपी ब्रजनन्दन राय ने लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मस्जिद में नमाज पढ़ सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि अपने घरों में ही नमाज अदा की जाए ताकि कोरोना वायरस के प्रकोप से सुरक्षित रहा जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईद पर कुर्बानी को बंद स्थान पर ही करना है और अवशेषों को मिट्टी में दबाना है ताकि किसी की भावनाएं आहत ना हो सकें। सभी समुदाय के लोगों के साथ हुई बैठक में एसीपी ने कहा कि किसी भी अफवाह पर विश्वास ना करें। उनका कहना है कि क्षेत्र में अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नही किया जाएगा ।ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डॉक्टर रहमत अली, सतीश चन्द
मेहरुद्दीन, निसार अहमद, अरसद खान, नसीर सलमानी, इस्लाम, आबिद, भूरा एडवोकेट, अलीहसन, फरमूद अली, आजाद अंसारी, उस्मान प्रधान, माशूक अली, हसरत अली, पवन कुमार, राहुल, सलीम खान, जाहुल व जलील अहमद समेत अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह भी देखे:-
एस्टर स्कूल ग्रेटर नोएडा में खेल और संस्कृति का भव्य संगम
Noida & Greater noida S.H.O contact number
कोरोना की तीसरी लहर : कोरोना से लड़ने को तैयार है भारत, पढें पूरी रिपोर्ट
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता और स्वास्थ्य अभिय...
फरार हुआ सपा-बसपा उम्मीदवार, रेप का है आरोप
हत्या, डकैती के मामले में तीन जिलों से वांछित बदमाश चंद्रभान पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल
ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी उत्तर प्रदेश वेस्टर्न राज्य स्टेयर्स युथ रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप, 45 ख...
ग्रेनो के की 2 डान्सिंग मोम व 11 डान्सर नेपाल में दिखाएँगे दम
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ संपन्न, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने पिन लगाकर सौ...
स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी विद्या गुर्जर को किया करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सम्मानित
दर्दनाक, करंट की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा झुलसा
LOCK DOWN के दौरान शारदा विश्विद्यालय का सराहनीय कार्य, निर्धन-झुग्गीवासियों को में भोजन का वितरण
विजय सिंह पथिक जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, गुर्जर संस्कृति को संजोने पर होगा जोर
विनय शर्मा बने बीकेयू के ब्लॉक मीडिया प्रभारी
जामिया मिलिया की स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट पर 3 माह के लिए लगी रोक
फलों के राजा आम की प्रदर्शनी कल रविवार ग्रेटर नोएडा , आम खाओ प्रतियोगिता का होगा आयोजन
