आईआईएमटी में E-HARIYALI अंत्‍योदय वाटिका का शुभारम्‍भ

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण को साफ रखने के लिए बडे़ बडे़ वादे करने के बाद भी रोजाना प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिससे हमारा शरीर प्रभावित होता है और सबसे ज्यादा प्रभावित होता है हमारा दिल और फेफड़े शोध के मुताबिक प्रदूषण की वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। समाज और देश हित के लिये जरुरी है कि लोगों को पौधारोपण करना चाहिए इसी को ध्‍यान में रखकर नॉलेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह ने र्इहरियाली संस्‍था के साथ मिलकर जेवर के थोरा गाव में आईआईएमटी अंत्‍योदय वाटिका का शुभारम्‍भ किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षाविद करुणा भल्‍ला थीं। इस वाटिका की देखरेख गांव के किसान करेंगे और इसका खर्च आईआईएमटी कॉलेज वहन करेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्‍थिति में भी सुधार होगा और पर्यावरण प्रदूषण की समस्‍या भी दूर होगी।

शिक्षाविद एंव इनर व्हील क्लब की अध्‍यक्ष करुणा भल्‍ला ने कहा कि वृक्षों की बहुत कटाई हुई है जिसका पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ा है। यही कारण है कि वातावरण गर्म रहने लगा है।पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने के साथ साथ उसकी देखभाल एक बच्चे की तरह करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि पेड़-पौधों द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर और ऑक्सीजन में बदलकर प्राणवायु प्रदान करने का काम किया जाता है । उन्‍होंने इसके साथ ही जल संरक्षण पर भी बल दिया ।

आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये हमें पेड़ लगाने के साथ साथ पेड को कटने से बचाना भी होगा । अगर हर व्‍यक्‍ति अपने हर जन्‍मदिन पर एक भी पेड़ लगाये तो पर्यावरण प्रदूषण की समस्‍या अपने आप दूर हो जायेगी। हमें उपहार में एक दूसरे को पौधे ही भेंट करने चाहिए।

E-HARIYALI संस्‍था के अध्‍यक्ष सतेन्‍द्र सिंह ने कहा कि आजकल के परिवेश मे युवा अकेला है चैलेंज लेना उसकी आदत है लेकिन अगर ये चैलेंज अगर सकारात्‍मक और समाज के हित में हो तो देश का भला हो सकेगा । इसलिये युवा को यह सोचना चाहिये कि पर्यावरण संरक्षण के साथ किस तरह देश का विकास हो। कार्यक्रम संयोजन आईआईएमटी कालेज ऑफ पोलिटेक्‍नीक के निदेशक उमेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम मे धर्मेन्‍द्र कुमार, स्‍मिता पाण्‍डेय, उषा शुक्‍ला आदि उपस्‍थ्‍िात थे ।

यह भी देखे:-

GNIOT में नोटबंदी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर होगा अन्तराष्ट्रीय सेमिनार
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी , अभिषेक गौतम बने मिस्टर फ्रेशर तो प्रतीक्षा बनी मिस फ्रेशर
आईआईएमटी कॉलेज में बिजनेस प्‍लान कम्‍पटीशन का आयोजन
जी एन आई ओ टी (एमबीए इंस्टीट्यूट) को बेस्ट मैनेजमेंट एडुकेटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड
गलगोटियाज विश्वविद्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
जीएनआईओटी संस्थान में 21 वे संस्थापक दिवस का भव्य आयोजन तथा इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को...
बिमटेक में दो दिवसीय 'इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन मैनेजमेंट केस' का शुभारम्भ
एक्यूरेट इंस्टिट्यूट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम
आईटीएस कॉलेज : एमबीए विभाग द्वारा वित्त के भविष्य पर हुआ राष्ट्रीय सम्मलेन
जी.एल. बजाज में गूंजे सेवा, सुशासन और त्याग के संदेश — अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर स्मृति ईर...
जीएल बजाज : प्रख्यात विशेषज्ञों की वार्ताओं से छात्र हुए लाभान्वित
BIMTECH धूम-धाम से मनाएगा अपना 30 वां स्थापना दिवस , नौ दिवसीय संस्कृतिक महोत्सव "सबरंग" का होगा आयो...
PM MODI के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज ने रचा इतिहास
जीएल बजाज संस्थान में वैश्विक वार्ता श्रृंखला का आयोजन
गलगोटिया विश्विद्यालय : आर्थिक मंदी की स्थिति और उसके प्रबंधन से अवगत हुए प्रबंधन के छात्र
आर्मी इंस्टिट्यूट में दीक्षांत समारोह, एमबीए छात्र डिग्री से हुए सम्मानित