फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को लगातार ब्लैकमेल और वसूली करने वाले बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार किया

– पकड़े गए आरोपी से 4,93,000 रुपये, दो एटीएम कार्ड, पुलिस का फर्जी पहचानपत्र और दो मोबाइल बरामद नोएडा के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल और वसूली करने वाले आरोपी को कोतवाली सेक्टर 20 ने सेक्टर-18 नोएडा मल्टीलेवल पार्किंग कट के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 4,93,000 रुपये, दो एटीएम कार्ड, पुलिस का फर्जी पहचानपत्र और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस कि गिरफ्त में खडे मोसिन खान को कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने सेक्टर-18 नोएडा मल्टीलेवल पार्किंग कट के पास से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मोसिन खान को सेक्टर-29 निवासी एक डॉक्टर को ब्लैकमेल करने और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पांच लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि सेक्टर 29 में रहने वाले एक प्रतिष्ठित डॉक्टर ने कोतवाली सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, कि कोई फोन पर लगातार उन्हे ब्लैकमेल कर रहा है और उनकी एक होटल में महिला के साथ बनाए गए अंतरंग संबंधों को सोशल मीडिया पर उजागर करो बदनाम करने की धमकी दे रहा है। कॉलर खुद को को उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ा हुआ बताता है। दर्ज कराई है शिकायत में डॉक्टर का कहना है, कि अपनी प्रतिष्ठा और परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से डर कर वे ब्लैकमेलर की बातों में आ गए अब तक ब्लैकमेलर को 5 लाख 18 हज़ार रुपए दे दिये। रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में एफ़आईआर दर्ज कर तफतीश शुरू कि और इलेक्ट्रोनिक सविलांस और जांच के बाद मोसिन खान को सेक्टर-18 नोएडा मल्टीलेवल पार्किंग कट के पास से गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोसिन खान पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को डराता धमकाता था और आसानी से पैसे वसूल लेता था। आरोपी की जानकारी हासिल की जा रही है कि अब तक कितने लोगों के साथ ही है ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है इसके साथ ही पुलिस यह भी जानकारी करने में जुटी हुई है कि आरोपी का क्रिमिनल इतिहास क्या है।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे, राहुल गांधी ने बताया अपना मास्टरप्लान
आज लगेगा सदी का सबसे लम्बा चन्द्र ग्रहण , बरतें ये सावधानियां
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी क्रिसमस की बधाई
8 अप्रैल का इतिहास: आज के दिन ही हुई थी मंगल पांडे को फांसी,
कोरोना : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया, ट्वीट कर दी जानकारी
बच्चों पर भी पड़ सकता है कोरोना का गहरा प्रभाव, जानिए क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण
सीएम दफ्तर के अफसरों का फोन नहीं उठाते डीएम और कमिश्नर, सभी अफसरों से जवाब तलब
हथियारबंद बदमाशों ने कैब लूटी
17 बदमाश विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ जब्त
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को एडीजी पदोन्नति, पद्मश्री प्रकाश सिंह ने लगाया रैंक प्रतीक...
पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
देश में 184 दिनों में सबसे कम कोरोना के एक्टिव केस, पढ़ें ताजा अपडेट
ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने 2 अभियुक्तों को बालू का अवैध खनन करने के आरोप मे पकड़ा।
घाटी भेजी गई सुरक्षा बलों की 100 कंपनियां
ब्रेकिंग : राजधानी दिल्ली-एनसीआर की धरती कांपी, राजस्थान का अलवर था केंद्र
आइपीएल में यह कमाल करने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन, 10 चौके लगाकर रचा इतिहास