राजस्थान: ‘आरएसएस में चले जाओ’ राहुल गांधी के पक्ष में आए सीएम गहलोत, कही यह बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी कांग्रेस में रहते हुए डर रहा है, वो आरएसएस में जा सकता है। कांग्रेस को निडर लोगों की जरूरत है, डरपोकों की नहीं। जो कांग्रेस के बाहर है, लेकिन निडर है, उसका पार्टी में स्वागत है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का बयान महत्वपूर्ण है। राहुल चाहते हैं कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भाजपा का निर्भीक होकर मुकाबला करे।  उन्होंने कहा कि राहुल कांग्रेस के मूल्यों को दोहरा रहे हैं, जो संवैधानिक, लोकतांत्रिक सिद्धांतों में निहित हैं और जो हमेशा से आरएसएस की सांप्रदायिक राजनीति के विरोधी रहे हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया सेल के वॉलंटियर्स के साथ बैठक में कहा कि कांग्रेस को निडर लोगों की जरूरत है, डरपोकों की नहीं।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग हैं, जो डर नहीं रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के बाहर हैं, उनको अंदर लाओ और जो हमारे यहां डर रहे हैं, उनको बाहर निकालो…चलो भैया जाओ। आरएसएस के हो, जाओ भागो, मजे लो। नहीं चाहिए, जरूरत नहीं है तुम्हारी। हमें निडर लोग चाहिए। ये हमारी आइडियोलॉजी है। राहुल गांधी के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

 

यह भी देखे:-

कैंटर ने युवक को रौंदा , दर्दनाक मौत
Lakhimpur Kheri Live: श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार
पीएम के भाषण कौन लिखता है, कितना ख़र्च आता है, जानें पूरी खबर
कोरोना संकट : संक्रमण की नई लहर मई मध्य तक पहुंच सकती है अपने चरम पर
सुरेश चन्द बने “मानस अवलोकन संस्था” के अध्यक्ष
BREAKING : पचास हज़ार का इनामी बिल्डर गिरफ्तार
सरकार-किसान में ठनी, एमएसपी पर नहीं बन रही बात
आंबेडकर जयंती पर सपाइयों ने बाबा साहेब को दी श्रद्धाजंलि
BREAKING NEWS
कोरोना: 15 माह तक झुग्गी में बंद रहा परिवार... जानें कैसे हुआ खुलासा
सभी पार्टियों ने क्षेत्र की जनता को किया निराश अन्नू खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
मुश्किल में किसान: 2019 में कर्ज के बोझ तले दबे 50 फीसदी से अधिक कृषि परिवार, हर एक पर 74121 रुपये क...
सड़क हादसे में युवती की मौत
Monsoon Session 2021 : 40 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बन चुके बाहुबली-पीएम मोदी