Covid-19 Third Wave: दुनिया पर गहराया कोरोना की तीसरी लहर का साया, भारत के लिए तीन-चार महीने अहम

नई दिल्ली। दुनिया पर कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा गहरा गया है। यूरोप, अमेरिका और एशिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आगाह करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक संक्रमण वाले छह राज्यों को टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका के माध्यम से संक्रमण पर तत्काल लगाम लगाने की सलाह दी। वहीं नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) और कोरोना टीकाकरण पर गठित टास्कफोर्स के प्रमुख डा. वीके पाल तीसरे लहर के मद्देनजर भारत के लिए अगले तीन-चार महीने को अहम बताया है।

विशेषज्ञों ने कहा था कि जिन राज्यों में संक्रमण पहले तेजी से बढ़ा था, उनमें पहले गिरावट आएगी, लेकिन महाराष्ट्र और केरल के मामले में यह देखने को नहीं मिल रहा है। इन दोनों राज्यों में संक्रमण में बढ़ोतरी बरकरार है। जिन छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री ने बात की, उनमें जुलाई महीने के कुल संक्रमण का 80 फीसद मामले मिले हैं और 84 फीसद मौतें हुई हैं, जो चिंता की बात है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिक संक्रमण बने रहने से वायरस के म्यूटेशन का खतरा भी बढ़ जाता है और नए स्वरूप में वह अत्यधिक घातक हो सकता है।

प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के राज्यों का उदाहरण देते हुए पूरे राज्य में लाकडाउन के बजाय माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण को रोकने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने टीकाकरण को भी संक्रमण के खिलाफ प्रभावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत बताई।

 

 

यह भी देखे:-

Weather Updates: दिल्ली में फिर से बरसेंगे मेघा, जानें हरियाणा, बिहार सहित झारखंड का मौसम
महाकुंभ 2025: योगी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान, 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी की क्षमता वाले...
नोएडा स्केटिंग चैंपियनशिप में शहीद पथिक स्पोर्ट्स कंपलेक्स के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 6 पदकों के सा...
टिकैत ने कहा- मानसून सत्र तक चलेगी किसान संसद, कृषि कानून रद्द होने तक चलेगा आंदोलन
स्वर्गीय चौधरी वेद राम सिंह नागर की पुण्यतिथि पर होगा कवि सम्मेलन का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने किया "यथार्थ पिंक कार्ड" लॉन्च, 8 मार्...
फाइनेंस कम्पनी के प्रबंधक की गोली मारकर हत्या
यूपी : मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने मांगा 50 लाख रुपये गुंडा टैक्स, केस दर्ज
सुबह सैर करने वाली युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे बाइक सवार
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
लालू यादव ने किया चिराग पासवान का समर्थन, कहा- हमारे लिए वही रहेंगे एलजेपी के नेता
CBSE: 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू, लागू होगी कोविड 19 की गाइड लाइन, एग्जाम देने से ...
चिंता: कोविशील्ड को वैक्सीन पासपोर्ट की मान्यता नहीं, यह टीका लगवाने वाले नहीं जा सकेंगे यूरोप
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण : नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकेंगे रस्सी नुमा तार वाले बैरियर
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का यादगार उपहार नीलाम करेंगे शिवम ठाकुर अंतरष्ट्रीय खिलाडी, जरुरतमंदों की क...