इनोवेशन एंबेसडर: स्कूली बच्चों को दी जाएगी इनोवेशन की सीख, जानें क्‍या है योजना

स्कूली बच्चों में इनोवेशन के बीज अब शुरुआत से ही रोपे जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) और जनजाति मंत्रालय के साथ मिलकर इसको लेकर एक बड़ी योजना बनाई है। इसके तहत स्कूलों में अब इनोवेशन एंबेसडर तैनात होंगे। वे बच्चों को न सिर्फ इस दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करेंगे, बल्कि उनकी सोच को पंख लगाने में भी मदद करेंगे। फिलहाल इसका जिम्मा स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक ही निभाएंगे। इसके लिए उन्हें जल्द ही एक खास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इनोवेशन को बढ़ावा देने में जुटी सरकार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद से ही केंद्र सरकार लगातार शोध और इनोवेशन को बढ़ावा देने में जुटी हुई है। शिक्षा मंत्रालय के इस कदम को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शुक्रवार को इससे जुड़ी योजना को हरी झंडी दिखाई है। इसके तहत शुरुआत में देशभर के करीब 50 हजार शिक्षकों को इनोवेशन एंबेसडर से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश से साढे़ छह हजार शिक्षक शामिल होंगे।

ये शिक्षक होंगे शामिल

खास बात यह है कि इनमें सीबीएसई, आदिवासी बच्चों के एकलव्य स्कूल और राज्यों के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल हो सकेंगे। इनोवेशन में रुचि रखने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह पूरा प्रशिक्षण आनलाइन होगा।

विकसित होगी नई संस्कृति

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस पहल से स्कूली स्तर पर ही इनोवेशन की एक नई संस्कृति विकसित होगी जो बच्चों को नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस योजना में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। इन सभी शिक्षकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम इसी महीने शुरू हो जाएगा।

@ दो महीने के भीतर प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

@ 72 घंटे का होगा यह प्रशिक्षण

 

यह भी देखे:-

दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी
गौतमबुद्धनगर : भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में ऋषभ, अन्नु सहित अन्य तीन को मिला जगह
हिमाचल से बनारस आयी महिला, पबजी खेलते खेलते हुआ प्यार, प्रेमी को देख वापस लौट गई ,जानें पूरी कहानी
अगले दो महीने में कोरोना पूर्व स्थिति में होंगी रेलवे सेवाएं, अभी चल रही 66 फीसदी ट्रेनें
राहत: ब्लैक फंगस के इलाज के लिए डॉक्टरों ने निकाला नया तरीका, 100 गुना तक सस्ता हो सकता है इलाज
वायबोर को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 75,000 वॉशिंग मशीन लगाने की जिम्मेदारी, कारीगर होंगे सशक्त
गाजियाबाद: नौवीं मंजिल पर खेलते वक्त रेलिंग के जाल में फंसा डॉगी, निकालने गई बच्ची गिरी नीचे, दोनों ...
इंजीनियर मनीष त्रिपाठी ने छात्रों को वैज्ञानिक बनने की दिशा में प्रेरित किया, 6th इंडिया इंटरनेशनल स...
मौसम का मिजाजः दोपहर में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का अहसास, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भी संभावना
चक्रवाती तूफान यास का असर, इन राज्यों में हो रही झमाझम बारिश, यूपी, बिहार औऱ झारखंड में अलर्ट जारी
गोबर से ग्रीन फ्यूल: ग्रेटर नोएडा की गोशालाओं में नई शुरुआत
यूपी: बकरीद पर गोवंश या प्रतिबंधित पशु की न हो कुर्बानी, एक जगह एकत्र न हों 50 से ज्यादा लोग -मुख्य...
डीएससी का 29वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 95% छात्रों को मिला प्री-प्लेसमेंट ऑफर
लखनऊ: मोहन भागवत से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर सहित कई मुद्दों पर हुई बात
अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेगा प्रदेश के 15 जिलों में भूख हड़ताल, ...
ग्रेटर नोएडा : आईटीबीपी स्थापना दिवस परेड का आयोजन, केन्द्रीय गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, आईटीबी...