एलजी बनाम केजरीवाल: दिल्ली सरकार के वकील ही लड़ेंगे किसान आंदोलन का केस, एलजी के पैनल को किया खारिज

दिल्ली में एक बार फिर से उपराज्यपाल व चुनी सरकार आमने-सामने हैं। मसला किसानों आंदोलन से जुड़े केस की सुनवाई के लिए वकीलों के पैनल के गठन करने की है। उपराज्यपाल के इनकार के बाद शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई जिसमें उपराज्यपाल के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है। सीएम केजरीवाल का कहना है कि अब किसान आंदोलन का केस दिल्ली सराकार के वकील ही लड़ेंगे।

 

दरअसल गुरुवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की तरफ से गठित पैनल को खारिज कर दिया था। इसकी जगह दिल्ली पुलिस की ओर से सुझाए गए वकीलों के पैनल पर कैबिनेट की मुहर लगाने पर फैसला लेने को कहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी जिसमें उपराज्यपाल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।

 

इससे पहले तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज केस की सुनवाई के लिए केजरीवाल सरकार ने वकीलों का पैनल बनाया था। वहीं, दर्ज मामलों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस अपने वकीलों के पैनल की नियुक्त की। लेकिन दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इसके बाद सरकारी वकीलों का पैनल बनाकर दिल्ली के गृह मंत्री ने प्रस्ताव उप राज्यपाल के पास भेजा था।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के पैनल को मंजूरी नहीं दी है। इसकी जगह उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को कहा है कि दिल्ली पुलिस के वकीलों के पैनल को कैबिनेट मंजूरी दे।

दिल्ली सरकार के वकीलों की हो चुकी तारीफ
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के गृहमंत्री के बीच बीते दिनों एक वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें उपराज्यपाल यह स्वीकारा था कि दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त किए गए पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और बहुत काबिल हैं। दिल्ली सरकार के वकील अच्छे से केस लड़ रहे हैं। दिल्ली सरकार के वकीलों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।

 

यह भी देखे:-

"नशा मुक्त भारत की ओर एक कदम और": प्रेस क्लब में श्रीवर्धन त्रिवेदी ने दी प्रेरणादायी प्रेरणा
ग्रेटर नोएडा की सुपर मॉम्स ने राष्ट्रीय डान्सिंग मॉम में परचम लहराया
इंवेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर 2.89 करोड़ की ठगी का खुलासा, साइबर क्राइम पुलिस ने फरीदाबाद से आरोपी ...
वाराणसी के नौ छात्र-छात्राओं से पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पर चर्चा, आज शाम सात बजे से शुरू होगा कार्य...
दूसरी लहर से एक चौथाई कम घातक होगी तीसरी लहर, सावधान रहकर टाल सकते हैं तीसरी लहर
ग्रेनो के स्थापना दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में टेकफेस्ट का आयोजन
साढ़े छह घंटे तक चले चूहे बिल्ली के खेल के बाद पुलिस कस्टडी से फरार 25 हज़ार के इनामी बदमाश को दबोचने ...
असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश के आसार, जानें दिल्ली सहित अपने राज्य का हाल
बजट 2021  के भाषण में बोलीं  वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण,   सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध ह...
गांव में कमाई: सरकार की इस योजना का उठाएं फायदा, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
गृहमंत्री अमित शाह से माफी मंगवाने सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता, लगाए मुर्दाबाद के नारे
कंगना रनौत को मिल गया पार्टनर, शादी और बच्चों के प्लान पर खुद किया खुलासा
IT Raid: अखिलेश यादव के एक और करीबी बिल्डर पर इनकम टैक्स का छापा, 40 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
जीएल बजाज में कवि सम्मेलन के रूप में भौतिक मोड में "मातृभाषा दिवस" मनाया गया
रोटी बैंक-एक सेवा, एक प्रयास (हर घर से रोटी,हर घर को रोटी)
डीएम बी.एन. सिंह का कार्यालयों पर औचक निरीक्षण, कड़े दिशा-निर्देश दिए