बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल पूरा होने के करीब, केंद्र ने HC में दिए हलफनामे में दी जानकारी

नई दिल्ली, एएनआइ। जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में अहम जानकारी दी गई है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा है कि 12 से 18 आयु वर्ग के लिए परीक्षण पूरा होने के करीब है। वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कोवैक्सीन के परीक्षणों को पूरा होने दें, यदि संपूर्ण परीक्षणों के बिना बच्चों को टीके लगाए जाते हैं तो यह खतरनाक होगा। बता दें कि यह वैक्सीन 12-18 साल की आयुवर्ग को लगनी है।

 

कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने पिछले दिनों कहा था कि जायडस कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल करीब-करीब पूरा हो चुका है। जुलाई के अंत तक या अगस्त में 12 से 18 साल के बच्चों को इसे लगाए जाने की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि आने वाले समय में हमारा लक्ष्य रोजाना एक करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का है।

आइसीएमआर के एक अध्ययन के मुताबिक, तीसरी लहर देर से आने की संभावना है। ऐसे में हमारे पास देश में हर किसी का टीकाकरण करने के लिए अभी समय है। ऐसे में आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य हर दिन 1 करोड़ खुराक देने का है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में टीका उपलब्ध कराने की स्थिति को लेकर एक हलफनामे में कहा था कि डीएनए टीका विकसित कर रहे जायडस कैडिला ने 12 से 18 साल के आयुसमूह पर क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है और इसे वैधानिक मंजूरी मिलने के बाद यह टीका निकट भविष्य में 12 से 18 साल के बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकता है।

 

यह भी देखे:-

वैश्विक जलवायु चर्चा: जो बाइडन ने पीएम मोदी सहित विश्व के 30 नेताओं को किया आमंत्रित
मुस्लिम बुद्धिजीवी जनसंख्या नियंत्रण पर हुए राजी , असम के मुख्यमंत्री सरमा के साथ बैठक
Amarnath Yatra 2021: अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण अस्थायी रूप से बंद, जानिए क्या है वजह
BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, अफगान संकट पर भी चर्चा
ईपीसीएच - बीएए ने 'वृक्ष - इंडियन टिंबर लीगलटी एसेसमेंट एंड वेरिफिकेशन स्कीम' और 'रीचिंग आउट टु ओवरस...
झटका: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी-पीएनजी हुई महंगी, जानिए कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी   
कल का पंचांग 14 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेनो के औद्योगिक सेक्टरों में रोड, स्ट्रीट लाइट व पानी की समस्या जल्द होगी दूर
ग्लोबल वार्मिंग : पीढियां भुगतने वाली है इंसानों के कुकर्मो की सज़ा, पढ़ें- जलवायु परिवर्तन पर UN की ...
यमुना प्राधिकरण में हुई 126 करोड़ के घोटाले में एक और गिरफ्तारी
यूपी: धर्मांतरण मामले में एटीएस ने तीन और को किया गिरफ्तार, विदेशों से होती थी फंडिंग
जिसे मृत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया, वह नौ दिन बाद जिंदा लौटा, भूत समझकर भागा बेटा
दिल्ली -एनसीआर में छाई जहरीली धुंध की चादर , AQI पहुंचा खतरनाक लेवल पर
अमित शाह बोले- लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव, बिना कानून व्यवस्था नहीं हो सकता सफल
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर गुरुग्राम में आजादी का अमृत महोत्सव का अयोजन
22 नवंबर से होगा विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज