” नरेन्द्र से नरेन्द्र तक-एक दिशा बोध” विषय पर विचार गोष्ठी, राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन ने कराया आयोजित

ग्रेटर नोएडा : लोगों में राष्ट्रीय चेतना और महान भारत के प्रति समर्पण भाव का विकास करने के लिए राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया, जिसका विषय था नरेन्द्र से नरेन्द्र तक-एक दिशा बोध, यह गोष्ठी स्वामी विवेकान्द द्वारा शिकागो में 1893 में दिए गए भाषण पर था। जिसमें मुख्य अतिथि पंकज सिंह विधायक नोएडा शामिल हुए।

इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकान्द युवकों में नव चेतना के प्रेरणा स्तम्भ है और उनके आदर्शों और विचारों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश के विकास के विकास एवं पिछड़े वर्गों के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेरठ मण्डल के पूर्व आयुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकान्द के योगदान की ऐतिहासिक संदर्भ मे समीक्षा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु की गयी योजनाओं की इस प्रेरणा और बोध के अंतर्गत रेखांकित किया। कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा से छात्र-छात्राओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संगठन से जी.सी. शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र पवार, प्रिया सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओमवीर सिंह अवाना, रा. उपाध्यक्ष, प्रशांत त्यागी, सदस्य हिन्दी सा. समिति, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, मयंक अग्रवाल एमडी आईआईएमटी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष प्रदीप भाटी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया।

यह भी देखे:-

नगर पंचायत के सभासद ने सैकड़ो लोगो के साथ बसपा प्रत्याशी के भाई का फूल मालाओं से किया स्वागत
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढाए हाथ
वर्ल्ड डिसएबल टी-10 में हुआ गौतमबुद्धनगर के दिव्यांग का चयन
गौतमबुद्ध नगर : थाना प्रभारियों में फेरबदल
दर्दनाक : ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो चचेरे भाइयों की मौत, क्रुद्ध लोगों ने लगाया जाम
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर की यमुना प्राधिकरण में बैठक
नवनियुक्त एमएलसी  चौधरी वीरेंद्र सिंह का अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान के पदाधिकारियों ने ...
सभ्य सामाज के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी : डॉ. राहुल वर्मा
हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष चैंनपाल प्रधान ने  मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेनो को लिखा पत्र , गा...
सूरजपुर वेटलैंड पर मंडरा रहा जल प्रदूषण का खतरा - रामवीर तंवर पर्यावरणविद
करप्शन फ्री इण्डिया की पांचवीं वर्षगांठ, मनु नागर बनी चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता
यमुना प्राधिकरण की Commercial Kiosk व SHOP स्कीम के सफल आवेदकों की सूची देखिए
ड्रग केस: वानखेड़े, पांच अन्य के खिलाफ ‘जबरन वसूली’ को लेकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन 2022 का हुआ आगाज, सीएम योगी ने कहा , नई...
ग्रेटर नोएडा में सेक्टरों का नहीं हो रहा है विकास ,  फेडरेशन ऑफ़ आरडब्लूए ने की शिकायत 
भीम आर्मी व गुर्जर परिषद ने किसानों के रिहाई की मांग की