एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ होटल अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलर ने वसूले लाखों रुपए, पुलिस कर रही है जांच

अगर आप किसी होटल को बुक कर रहे हैं, उसके कमरे पर एक बार अच्छी तरह नजर दौड़ा लें,कहीं कोई हिडन कैमरा आपकी प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ न कर रहा हो। अन्यथा आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पद सकती है। ऐसे ही एक मामले में नोएडा के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल और वसूली की जा रही है। जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने दर्ज कराई है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरोना महामारी के दौरान जिस व्यवसाय को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है, वह होटल व्यवसाय है। इस नुकसान की भरपाई के लिए कई होटल ऐसे हैं जो इस नुकसान की भरपाई के लिए अपराधिक गतिविधियो का सहारा ले रहे हैं। बीते दिनों में कई ऐसे मामले पुलिस ने दर्ज किए जिसमे कई होटलों में देह व्यापार का कारोबार चलता पाया गया। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। अब एक ऐसा ही एक ब्लैकमेल करने का मामला उजागर हुआ है जिसमे प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल और वसूली की जा रही है। जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 29 में रहने वाले एक प्रतिष्ठित डॉक्टर ने कोतवाली सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, कि कोई फोन पर लगातार उन्हे ब्लैकमेल कर रहा है और उनकी एक होटल में महिला के साथ बनाए गए अंतरंग संबंधों को सोशल मीडिया पर उजागर करो बदनाम करने की धमकी दे रहा है। कॉलर खुद को को उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ा हुआ बताता है। दर्ज कराई है शिकायत में डॉक्टर चौधरी का कहना है, कि अपनी प्रतिष्ठा और परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से डर कर वे ब्लैकमेलर की बातों में आ गए और कॉलर के बताएं जगहों जिनमे गंगा शॉपिंग कंपलेक्स, अट्टा चौक पर 11 जुलाई को 58 हज़ार, 12 जुलाई को 1 लाख 85 हज़ार, 13 जुलाई को 50 हज़ार और 14 जुलाई को 2 लाख 25 हज़ार रुपए दे चुके है।

डॉक्टर चौधरी का कहना है, कि वे अब तक ब्लैकमेलर को 5 लाख 18 हज़ार रुपए दे चुके है लेकिन उसकी मांग खत्म नहीं होती नजर आ रही है। इतना ही नहीं मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी लगातार दी जा रही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखे:-

Bharat Mobility Expo 2025: ई-विटारा, क्रेटा इलेक्ट्रिक, साइबरस्टर और एम9 की लॉन्चिंग ने मचाई धूम
डीजीपी करेंगे थाने का उद्घाटन व पौधारोपण
कोरोना से बच्चों का जीवन दांव पर लगा देखना हृदय विदारक:सुप्रीम कोर्ट
यूपी में ओवैसी: सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरा, कहा-मुस्लिम का वोट लेते हैं और बच्चों को जेल में सड़ात...
Up Election 2022 , गौतमबुद्ध नगर में शाम 5 बजे तक जानिए मतदान प्रतिशत
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया
ग्रेटर नोएडा : एटीएम मशीन में लगी भीषण आग, लाखों के नोट जलने की आशंका
बच्चों के झगड़े में बड़े आपस में भिड़े, फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
नशा मुक्ति केंद्र में हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत, दो आरोपी हिरासत में
राज्यसभा: सदन में गरजीं वित्त मंत्री, बोलीं- माल्या-मोदी और मेहुल.. ये सब स्वदेश लाए जा रहे
महिलाओं के सम्मान में गृहलक्ष्मी कार्यक्रम आयोजित
डॉक्टर्स डे: मुख्यमंत्री योगी ने की चिकित्सकों की तारीफ, कहा- कोरोना के दौरान उन्होंने उदाहरण प्रस्त...
आनन-फानन में राष्ट्रीय संपत्ति बेचना देशहित में नहीं- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर गुरुग्राम में आजादी का अमृत महोत्सव का अयोजन
न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेजा गया पी.सी. गुप्ता
Siam ने Sustainable Circularity पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, भारतीय गतिशीलता संदर्भ में ...