2023 की समाप्ति से पहले होंगे रामलला के भव्य दर्शन ,समय सीमा तय

श्रद्धालु 2023 समाप्त होने के पहले ही भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन कर सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस लक्ष्य को पाने के लिए निर्माण की समयबद्ध कार्ययोजना बनाई है। इस योजना का ब्लूप्रिंट ट्रस्ट की रामनगरी अयोध्या के सर्किट हाउस में हुई बैठक में तैयार किया गया।

चंपतराय ने बताया कि परकोटा के निर्माण में जोधपुर के चार लाख घनफीट, प्लिंथ के निर्माण में ग्रेनाइट एवं मिर्जापुर के चार लाख घन फीट तथा मंदिर निर्माण में बंसी पहाड़पुर के तीन लाख 60 हजार घन फीट पत्थर प्रयुक्त होंगे। पानी के आक्रमण से मंदिर के बचाव के लिए उत्तर, दक्षिण एवं पश्चिम दिशा में रिटेनिंग वाल बनाई जाएगी। रिटेनिंग वाल की गहराई 12 मीटर होगी।

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपतराय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के सदस्य व अयोध्या राज परिवार के मुखिया बिमलेंद्र मोहन मिश्र, मंदिर के आर्कीटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएंडटी तथा टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मकराना के संगमरमर से बनेगा चौखट : मंदिर के दरवाजों की चौखट मकराना के सफेद संगमरमर से बनेगी। हालांकि खिड़कियों की चौखट के लिए बंसी पहाड़पुर के लाल बलुआ पत्थर को ही उपयोगी माना गया। राम मंदिर सहित संपूर्ण 70 एकड़ परिसर इको फ्रेंडली होगा। परिसर का अपशिष्ट पानी शेष रामनगरी के लिए समस्या न बने, इसके लिए सीवर ट्रीटमेंट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। परिसर में अधिकाधिक वृक्षों को भी संरक्षित किया जाएगा, ताकि आक्सीजन लेवल और तापमान ठीक-ठाक रहे। इस दौरान निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पत्थर और अन्य सामग्री का भी आकलन किया गया।

यह भी देखे:-

विस्मरणीय सांस्कृतिक संध्या: डॉ. सोनल मानसिंह की 'कृष्ण' प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
द्वेष इर्ष्या में अपनों का खून बहाया , पहुंचा सलाखों के पीछे
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
जानिए कैसे , बिना ड्राइवर के चलेगी कार, ना स्टेयरिंग छूने की जरुरत, ना एक्सेलरेटर दबाने की चिंता
प्रॉपर्टी की खातिर अपने ने ही बहाया था राशन डीलर का खून
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आगाज
पंजाब में परिवर्तन का भाजपा को मिलेगा फायदा, क्या कांग्रेस के नाराज नेता बदलेंगे पाला?
हिन्दी दिवस : गलगोटियाज विश्वविद्यालय के हिन्दी-क्लब आरोहण ने “काव्य-सम्मेलन” का भव्य आयोजन
सनसनीखेज गोलीकांड की साजिश का पर्दाफाश, सांसद का बेटा बोला आ भाई मुझे मार
शारदा विश्वविद्यालय: संकाय बनाम स्टाफ सदस्यों का T 10 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
संक्रमण बढ़ने के संकेत मिले तो बंद होंगे स्कूल -उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
दुजाना गाँव मे नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन 5 मार्च को होगा : ओमवीर आर्य एडवोकेट
नार्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2019 में ग्रेनो के बच्चों का जलवा, जीते की मेडल्स
भूमि पूजन के समय नींव में सर्प और कलश क्यों गाड़ा जाता है...
सीबीएसई बोर्ड 12 वीं की परीक्षा 2021 रद्द, पीएम मोदी ने कहा  छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार ...
FM Nirmala Sitharaman ने इकोनॉमी को दिया 6.29 लाख करोड़ रुपये का बूस्टर डोज, इन सेक्टर्स के लिए खास ...