Monsoon Update: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत में मानसून के आगमन के साथ ही जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं कई जगहों पर परेशानियां बढ़ गई है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण पड़े तबाही मच गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश आफत बनकर आई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिन दिल्ली में बारिश के साथ ही हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी की तरफ से राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के लिए आरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात के बाकी हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बाकी पूर्वोत्तर भारत और लक्ष्यदीप में हल्की बारिश संभव है।

राजधानी दिल्ली में अगले 6 दिन में हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले छह दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि दिल्ली में मानसून की पहली बारिश मंगलवार को हुई थी जो आम तौर पर 27 जून के आस-पास होनी चाहिए थी लेकिन दिल्लीवासियों को इसके लिए 16 दिनों तक इंतजार करना पड़ा।

यूपी के इन इलाकों में बारिश का अनुमान

राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में आज बारिश का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। जहां राजधानी में आंशिक बादल छाएंगे वहीं प्रदेश भर में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, कुछ जिलों सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बलिया, लखीमपुर खीरी समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी देखे:-

7वां वेतन आयोग : केंद्रीय Pensioners को लेकर जरूरी खबर, आपके WhatsApp पर आएगा अपडेट
UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक
IND vs ENG: भारत हारा तो फैन्स को याद आए रोहित शर्मा, इस तरह कर रहे 'हिटमैन' को मिस
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में पूर्व न्यायमूर्ति जे.आर. मिधा का स्वागत, छात्रों को देंगे कानून की शिक्ष...
आज के ही दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा लोकतंत्र का मंदिर संसद भवन, जानिए कौन थे हमलावर
परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ायी गयी
सीमा पर फिर गुस्ताखी करने की फिराक में चीन? ड्रैगन की हर हरकत पर है भारत की पैनी नजर
गुर्जर महासभा भव्य रूप से मनाएगी शहीद विजय सिंह पथिक की जयंती, एडवोकेट राजकुमार नागर होंगे संयोजक
इंजीनियर ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का रचा स्वांग, तीन गिरफ्तार
गृह मंत्री के बयान से मचा बवाल: सचिन पायलट ने मांगा इस्तीफा, पूरे देश से माफी की मांग
यूपी : अयोध्या में आयुर्वेदिक और वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खुलेगा
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के अद्भुत मंचन को बत...
जम्मू-कश्मीर: सांबा में लगातार दूसरे दिन दिखे चार संदिग्ध ड्रोन, आर्मी कैंप के पास नजर आए
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
PM Kisan के लाभार्थियों को सरकार देती है KCC Loan की सुविधा, इस तरह उठाएं लाभ
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मिली हरी झंडी: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले