डेल्टा वैरिएंट: मणिपुर में 18 जुलाई से 10 दिन का पूर्ण कर्फ्यू; पुडुचेरी-ओडिशा में भी बढ़ा लॉकडाउन

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से कम हो रही है लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई गई है। इस बीच, मणिपुर में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का असर तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने यहां 18 जुलाई से 10 दिन के लिए पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा की है। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मणिपुर में 1039, अरुणाचल प्रदेश में 465, और मिजोरम में 581 कोरोना मामले सामने आए हैं।

इस बीच, ओडिशा सरकार ने भी आंशिक लॉकडाउन का विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक कर दिया है। पुडुचेरी सरकार ने भी कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है।

पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा

पुडुचरी सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बृहस्पतिवार रात 12 बजे खत्म हो रहा था। यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस कर्फ्यू सभी दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। सामाजिक-राजनीतिक समारोह और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

ओडिशा में 1 अगस्त तक बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, मिली कुछ छील

ओडिशा सरकार ने आंशिक लॉकडाउन का विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक करते हुए बृहस्पतिवार को यात्री बसों की आवाजाही, नाई की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों को संचालित करने की इजाज़त दे दी। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति अब तक ‘पूर्ण नियंत्रण’ में नहीं आई है, इसलिए आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। लॉकडाउन को शुक्रवार को खत्म होना था। ओडिशा में पांच मई को लॉकडाउन लगाया गया था।

यह भी देखे:-

भुवनेश्वर कुमार को ICC ने चुना 'प्लेयर ऑफ द मंथ', रिषभ पंत और आर अश्विन भी चुने गए थे बेस्ट खिलाड़ी
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में मनाई गई आंबेडकर जयंती
गाजियाबाद: कई इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति आज से शुरू
आईआईएमटी की बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कॉम्युनिकेशन की छात्रा ने सीसीएसयू में किया टॉप
Raj Kundra अश्लील फिल्म मामले में अब गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ के...
दिल्‍ली में झमाझम बारिश, जगह-जगह भरा पानी
राशन कार्ड में यूनिट जोड़ने के लिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप
Mother Sparsh Brings a New Unique Product Tummy Roll On
मिस यूनिवर्स एशिया जोन 2019 का खिताब अंजली शर्मा के नाम
भारत में जैविक उत्पादों का सबसे बड़ा व्यापार मेला बायोफैच 2019 आरंभ
सुमित क्लब घँघोला की टीम बनी जुनेदपुर बॉलीबाल टूर्नामेंट की विजेता
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
चंद मिनटों में ऑनलाइन बनवाया जा सकता है Pan Card, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
रॉल बॉल प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के 14 बच्चों का हुआ चयन
शारदा विश्विद्यालय में हुआ शिक्षकों का सम्मान
7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity