स्कूल में लॉन का घास काटने से मना करने पर पिटाई, बेहोश हुई छात्रा

ग्रेटर नोएडा : जहांगीरपुर के एक स्कूल में में पीटीआई शिक्षक द्वारा जबरदस्ती कड़ी धूप के बीच भीषण गर्मी में छात्राओं से घास कटवाने और मारपीट करने की शिकायत अभिभावक द्वारा कस्बा चौकी पुलिस में की गई है.

अभिभावक सीरियाल निवासी प्रमोद कुमार ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी पुत्री सिमरन पुब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 7 की छात्रा है। सोमवार को विद्यालय में तैनात पीटीआई शिक्षक ने भीषण गर्मी में करीब 11:30 बजे लॉन में छात्राओं से घास कटवानी शुरू कर दी। जब छात्राओं ने गर्मी के कारण इससे मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। . गर्मी से उनकी पुत्री की तबीयत बिगड़ गई। फोन द्वारा सूचना मिलने पर वह स्कूल पहुंचे और अपनी बेहोशी पड़ी पुत्री को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां पर अभी तक उसका उपचार चल रहा है।

उन्होंने पुलिस से शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई की करने की मांग की है। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य से इस संबंध में बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वह अभी इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं. — रिपोर्ट: विनय शर्मा

यह भी देखे:-

बैंक की दीवार चोरों ने तोड़ी
बावर्ची फ़िल्म की तर्ज पर घर में बावर्ची बन घुसा चोर और कर दिया ...
बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर ठगी, महिला समेत चार गिरफ्तार
दनकौर -ककोड़ मार्ग पर बाइकर्स गैंग का आतंक
कुलदीप सिंह सेंगर पर तोड़ी योगी ने चुप्पी
कोस्ट गार्ड में तैनात उप -निरीक्षक ने दर्ज करवाया अंसल बिल्डर के खिलाफ मुकदमा
बच्ची की हत्या के षड़यंत्र में शामिल दादी भी गिरफ्तार
क्रेडिट कार्ड पॉकेट में, विदेश में हो गयी ऑनलाइन शॉपिंग
विभिन्न जगहों से 10 बदमाश गिरफ्तार
सूरजपुर पुलिस ने शातिर लूटेरे को किया गिरफ्तार
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
लापता बच्ची की मिली लाश
पेचकस से वार कर युवक की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार
जुआ खेलते चार गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश
घर का ताला तोड़कर लैपटॉप कैमरा और नगदी चोरी