यूपी चुनाव 2022: ओवैसी के साथ मुरादाबाद में होने वाली सभा में शामिल नहीं हुए राजभर

यूपी चुनाव 2022 के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने में लगे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ मुरादाबाद में होने वाली सभा से खुद को अलग कर लिया। कार्यक्रम से अचानक ओपी राजभर की दूरी इस गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर रही है।

हालांकि, राजभर ने कहा है कि वह निजी परेशानी के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। वहीं, उनके इस फैसले को पिछले दिनों उनकी यूपी के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ हुई मुलाकात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपी राजभर व भाजपा के बीच फिर से समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार किया।

दरअसल, बिहार में सफलता अर्जित करने के बाद ओवैसी यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह लगातार यूपी के दौरे कर रहे हैं। पिछले गुरुवार को उन्होंने बहराइच में एआईएमआईएम के कार्यालय का भी उद्घाटन किया और कहा था कि हमारी पार्टी पूरी क्षमता के साथ यूपी में चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए ओवैसी व राजभर 15 जुलाई को होने वाली सभा से आगाज करने वाले थे पर राजभर के चुनावी यात्रा से खुद को अलग कर लेने से गठबंधन की मजबूती को लेकर अब कयास उठने लगे हैं।

दोनों नेता गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और संभल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मंच साझा करते हुए मुरादाबाद पहुंचने वाले थे। जहां उनका कार्यक्रम था पर राजभर ने खुद को ओवैसी के साथ चुनावी यात्रा से अलग कर लिया।

 

यह भी देखे:-

जल्द शुरू हो सकता है बच्चों का टीकाकरण, जायडस कैडिला ने टीके के आपात इस्तेमाल के लिए DCGI से अनुमति ...
वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं   
COVID-19: नोएडा ,ग्रेटर नोएडा में 1 महीने का किराया माफ करने का आदेश
ट्रेन की रफ़्तार: 418 ट्रेनों की स्पीड हो गई 130 किमी प्रतिघंटा
जरूरतमंद बच्चों को रोजगार दिलाने में फिक्स बीएमजी संस्थान निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका
कोरोनिल पर पतंजलि ने लिया यू टर्न, कहा- कोरोना की नहीं बनाई दवा
बहराइच की डीएम मोनिका रानी को मिला प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2023
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पंजीकरण की तिथियां घोषित, 17 और 28 दिसंबर 2024 को होगा आयोजन
सुपरटेक के ट्विन टावर में अंतिम ब्लास्ट के लिए काउनडाउन शुरू, तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे है त...
यूनाइटेड कॉलेज  में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 
जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी रोकेगी एसटीएफ, अन्य राज्यों से लाकर की जा रही जमाखोरी
सांस पर आफत, वायु प्रदूषण ने धारण किया विकराल रूप
जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
भाजपा युवा मोर्चा का "कोई भूखा न रहने पाए" अभियान , कर रही है भोजन की व्यवस्था
अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति का जंतर मंतर पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन
सख्ती: अधिक संक्रमण वाले इन राज्यों से यूपी आने पर आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी