फैसला: यूपी में डीजे पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा

उत्तर प्रदेश में फिर से डीजे बज सकेगा। सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार कर दिया है। 20 अगस्त, 2019 में हाईकोर्ट ने डीजे पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि डीजे से ध्वनि प्रदूषण होता है और यह अप्रिय व खिन्न करने वाला होता है।

जस्टिस विनीत शरणऔर जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को दरकिनार कर दिया है। पीठ ने कहा है कि एक निजी पक्ष द्वारा दायर याचिका पर इस तरह का सामान्य आदेश पारित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने प्रभवित पक्ष को बिना सुने ही आदेश पारित कर दिया।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के समक्ष दायर याचिका में इस तरह का आदेश पारित करने की गुहार भी नहीं लगाई गई थी। बावजूद इसके हाईकोर्ट ने डीजे पर प्रतिबंध का आदेश पारित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता।

सुनवाई के दौरान इस कारोबार से जुड़े लोगों की अपर से पेश वकील दुष्यंत पाराशर का कहना था कि डीजे ऑपरेटर विवाह समारोह, जन्मदिन पार्टी और खुशी के अन्य मौकों पर अपनी सेवाएं देकर रोजी-रोटी चलाते हैं। हाईकोर्ट के आदेश से उनकी आजीविका पर संकट पैदा हो गई है। याचिका में कहा गया है यह उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

 

यह भी देखे:-

दिल्ली सरकार : शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायत,, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
ग्रेटर नोएडा किसान महापंचायत: अधिकारियों के साथ वार्ता बेनतीजा, महापड़ाव के बाद किसान 2 दिसंबर को क...
एक्यूरेट बिज़नेस स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन
गलगोटियाज विश्वविद्यालय : एनसीसी कैडेटों ने ऑनलाइन आयोजित एनसीसी शिविर में भाग लिया
यूपी: 217 शहरों में मुफ्त वाईफाई की सुविधा मुहैया कराएंगे नगर निकाय, दिशा-निर्देश जारी
23 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद
केंद्र सरकार का वादा झूठ का पुलिंदा : वीरेंद्र डाढा
अब ATM कार्ड के बिना भी निकाल सकते हैं पैसा, QR कोड स्कैन कर हो जाएगा काम
कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते मामलों की बड़ी वजह: लोगों की लापरवाही, सुस्त टीकाकरण और रूप बदलता कोरोना
Oxygen Shoratage मामले में हाई कोर्ट का आदेश, बड़े अस्पताल से लेकर नर्सिंग को लगाना होगा पीएसए प्लां...
पेड़ से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
किसान आदर्श इंटर कॉलेज मे शिक्षार्थियों के साथ शिक्षा जागरूकता अभियान
कोलकाता में हुई विभत्स घटना के बाद हाईटेक शहर नोएडा में अनौखा मामला आया सामने
अयोध्या: राम के द्वार दीपों से श्रृंगार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे...
Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी का नया पता बांदा जेल का बैरक नं. 15, सुबह 04:30 बजे लेकर पहुंची ...
गौड़ सिटी/क्रॉसिंग में श्रद्धा व प्रेम के साथ मनाया गया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस