UP ATS ने अलकायदा के 3 और आतंकियों को लखनऊ से किया गिरफ्तार, धमाकों की साजिश में थे शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंक निरोधी दस्ता (यूपी एटीएस) ने रविवार को राजधानी लखनऊ से आतंकी संगठन अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद माड्यूल के दो आतंकी मिनहाज अहमद व मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को तीन और गिरफ्तारियां की हैं। आतंकी मिनहाज को पिस्टल मुहैया कराने व उत्तर प्रदेश को दहलाने की साजिश में तीनों की सक्रिय भूमिका सामने आई है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ में लखनऊ के ही रहने वाले शकील, मोहम्मद मुस्तकीन और मोहम्मद मईद के नाम सामने आए। इनको हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय बुलाया गया। इस दौरान तीनों ने स्वीकार कर लिया कि ये भी आतंकी साजिश में शामिल थे। इसके बाद तीनों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े दो आतंकियों मिनहाज अहमद व मसीरुद्दीन लखनऊ से दबोचने के बाद एटीएस ने इनके तीन और साथी शकील, मोहम्मद मुस्तकीन और मोहम्मद मईद को भी खनऊ से ही गिरफ्तार किया है। शकील लखनऊ के बांसमंडी एलाके का रहने वाला है। मोहम्मद मईद लखनऊ के ही न्यू हैदरगंज कैंपल रोड का निवासी है। वहीं मोहम्मद मुस्तकीन मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और लखनऊ में सीतपुर रोड स्थित मदेय गंज में रह रहा है। एटीएस शकील की तलाश पहले की जा रही थी। वह 11 जुलाई को आतंकियों के विरुद्ध एटीएस के लखनऊ थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपित है। मिनहाज के अन्य मददगारों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है।

अब तक की छानबीन में सामने आया है कि मुख्य साजिशकर्ता मिनहाज ही है। वह लखनऊ में रहकर अंसार गजवातुल हिंद माड्यूल को विस्तार देने में जुटा था। वाराणसी में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले इन गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि लखनऊ के वजीरगंज थानाक्षेत्र स्थित बांसमंडी निवासी शकील, सीतापुर रोड स्थित तकिया तारनशाह मदेयगंज निवासी मुहम्मद मुस्तकीम व न्यू हैदरगंज कैंपवल रोड निवासी मुहम्मद मुईद को गिरफ्तार किया गया है। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के ग्राम मांडी का निवासी मुस्तकीम ठेके पर मकान बनाने का काम करता है और करीब दस वर्षों से लखनऊ में रह रहा है।

यह भी देखे:-

पब्लिक स्कूल से लापता दो छात्र दिल्ली से बरामद
दिल्ली में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रयान ग्रेटर नोएडा ने चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा
चिंताजनक: टीकाकरण के बाद लोगों को हो रही बेचैनी और घबराहट, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच रहे मरीज
गैस आपूर्ति में कमी से उद्योग प्रभावित, IEA ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Bigg Boss 11: विकास गुप्ता के फैंस ने तोड़े सारे रेकोर्ड्स
तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुरेखा का निधन, बालिका वधू मे निभाया था "दादी सा" का किरदार
प्रॉपर्टी की खातिर अपने ने ही बहाया था राशन डीलर का खून
'मेट्रो मैन' चलाएंगे केरल में जीत की मेट्रो, जाने किस पार्टी से लडेंगे चुनाव
पूछे बिना ग्रैप-4 प्रतिबंधों में ढील न दी जाएः सुप्रीम कोर्ट
आठ साल में सबसे बड़ी घुसपैठ, आतंकियों की तलाश में पैरा कमांडो भी उतारे
मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...
दिल्ली-हरियाणा से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधी राह: यमुना पुश्ता पर बनेगा छह लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे
प्रदूषण फैलाने पर चार संस्थाओं पर तीन लाख का जुर्माना, दोबारा गलती करने पर जुर्माने की रकम दोगुनी कर...
विश्व का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प व उपहार मेला कल बुधवार से ग्रेटर नोएडा में
गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट : लगातार बढ़ रही है संक्रमित मरीजो की संख्या, जानिए किन इलाकों में बढे मरीज
ग्रेटर नोएडा : डकैतों ने दम्पति की गला रेतकर की निर्मम हत्या , दो को किया घायल