ग्रेटर नोएडा: बसपा छोड़ रालोद में शामिल हुए हरीश यादव
ग्रेटर नोएडा: आज 14 जुलाई समय 12:00 बजे स्थान अंसल हाउसिंग गोल्फ लिंक 1 ग्रेटर नोएडा पर राष्ट्रीय लोक दल की एक प्रेस वार्ता हुई जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह जी रहे इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीमान हरीश यादव जी और उनके दर्जनों साथियों ने राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन किया इस मौके पर चौधरी यशवीर सिंह जी ने कहा कहां की प्रदेश में ना तो युवाओं को रोजगार मिला है ना महिलाओं को सुरक्षा मिली है महंगाई चरम सीमा पर है किसान डीजल नहीं खरीद सकता आम आदमी रसोई गैस नहीं खरीद सकता कानून व्यवस्था का बुरा हाल है ऐसे में उत्तर प्रदेश की जनता का मूड पूरी तरह सरकार बदलने का है और कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी का विधानसभा में पैक्ट रहेगा दोनों पार्टियां मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे और लोगों को एक अच्छी सरकार देंगे उनके मुद्दों पर काम किया जाएगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ना तो प्रदेश में ना ही देश में आज भाजपा की सरकार से कोई खुश है युवा बेरोजगार घूम रहा है वह गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हैं उसे रोजगार नहीं मिल रहा है और आम आदमी ना तो तेल खरीद पा रहा है ना रसोई गैस खरीद पा रहा है व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है
इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन भाटी प्रदेश सचिव हरवीर सिंह तालान प्रदेश महासचिव मनोज चौधरी, ओमकार नगर,उदयवीर सिंह, शाहिद चौधरी,अली हसन, इरफान जयसवाल आदि लोग शामिल रहे और हरीश यादव जी के साथ शामिल होने वाले लोगों के नाम इस प्रकार है –
आर एस यादव, डॉ राजेश यादव, मनीष यादव, डॉक्टर यूनुस खान, जुनैद, विनोद तोमर, एल.सी सहानी, अमरदीप, जी.एस श्योरान, कपिल त्यागी,ओम प्रकाश चौहान, गौरी शंकर शर्मा, धीरेंद्र यादव, वारसाली,सुरेश जाटव, रवि बाल्मीकि, चौधरी महावीर सिंह वीरेंद्र भाटी आदि कार्यकर्ताओं ने पार्टी जॉइन की।
