देश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच दौड़ेगी, फाइनल डीपीआर पेश

देश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड ने नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक 14 किमी के बीच चलेगा ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी के लिए फाइनल डीपीआर यमुना अथॉरिटी में पेश कर दिया। यमुना एक्स्प्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंहने बताया कि इस डीपीआर को अब यीडा बोर्ड के समाने रखा जाएगा,वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसको सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ गया है। यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फ़िल्म सिटी के बीच पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) चलाने की योजना बनाई है। पॉड टैक्सी की डीपीआर बनाने के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया।
बाइट : डॉ अरुण वीर सिंह (सीईओ, यमुना एक्स्प्रेसवे अथॉरिटी )

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिल्म सिटी की दूरी करीब 5.5 किलोमीटर है, इसकी उपयोगिता बढ़ाने के लिए इसको यीडा के सेक्टरों में भी इसका ट्रैक ले जाने का सुझाव डीपीआर में दिया गया है। यीडा के सेक्टर 21,28,29,32 व 33 होते हुए नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी यह पॉड टैक्सी। इसका हर सेक्टर में ठहराव निर्धारित किया गया है ताकि दुनिया के किसी कोने से नोएडा एयरपोर्ट आने वाले किसी भी सेक्टर में अपने हिसाब से उतर सके।

यीडा के सीईओ ने बताया कि भारत सरकार की संस्था इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने फाइनल डीपीआर जो दिया है उसके हिसाब से इसको विकसित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर तीन सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर बोर्ड की बैठक में चर्चा होने के बाद प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार से मंजूरी लेकर ग्लोबल टेंडर के जरिए इसको विकसित करने के लिए कंपनी का चयन किया।

यह भी देखे:-

दिल्ली-एनसीआर: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की उद्योग बंधु बैठक: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर
आईटीएस डेंटल कॉलेज में मनाया गया डॉक्टर्स डे
लखनऊ: रेडिसन होटल में 9 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित,अभिनेत्री महिमा चौधरी इसी रेडिसन होटल में ठहरी...
सोनिया गांधी के दरबार में पहुंची कलह, इस दिन तक करा सकती हैं सुलह, कैप्टन को नहीं दिया मिलने का वक्त
विजय कौशल महाराज की कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए ग्रेनो वासी
कोरोना रोकथाम के नाम पर, मजदूरों का खून चूसना नहीं चले गंगेश्वर दत्त शर्मा
अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत
फूमियो किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, वैक्सीन मंत्री तारो कोनो को मिली हार
तीसरी लहर की आहट: महाराष्ट्र और केरल में तेजी से बढ़ रहे कोविड मरीज, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
जानिए कैसे हाइटेक तकनीक के जरिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कटेगा टोल, आज से फर्राटा भरेंगे वाहन
ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक
स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अधिकरियो से नाराज।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : चुनावी मंथन करेंगे नड्डा, आज से यूपी दौरे पर
मुंबई: महलों के बाद अब आर्थर जेल मे रहेगा भगोड़ा मोदी, तैयार है "स्पेशल सेल"