आशंका : दिल्ली सहित मेट्रो शहरों पर हो सकता है आतंकी हमला, टारगेट किलिंग का अंदेशा

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिल्ली सहित देश के मेट्रो शहरों समेत कई शहरों पर हमला करा सकती है। आतंकियों को मानव बम बनाकर या फिर टारगेट किलिंग के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है।

 

देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इस तरह के इनपुट्स मिले हैं। इस तरह के इनपुट्स के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है।

 

दिल्ली पुलिस की आतंकी निरोधी सेल स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाहौर के जौहर हाउस में राजस्व बोर्ड हाउसिंग सोसाइटी में देश के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद के आवास के बाहर 23 जून को बम धमाका हुआ था। इस धमाके से भारत का कोई लेना-देना नहीं है।

मगर आईएसआई व हाफिज सईद इस धमाके का बहाना बनाकर आतंकी हमला करवा सकते हैं। आईएसआई आतंकियों को मानव बम या फिर टॉरगेट किलिंग करवा सकती है।

इनपुट्स में कहा गया है कि देश की महत्वपूर्ण इमारत व भीड़भाड़ वालों जगहों को निशाना बताया जा सकता है। भीड़भाड़ जगहों पर छोटे-छोटे बम धमाके करवाए जा सकते हैं।

देश के मेट्रो शहरों में ड्रोन से हमला करवाया जा सकता है। ये भी इनपुट्स मिले हैं कि आईएसआई ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है और देश में स्लीपर सेल व गैंगस्टर का आतंकी वारदातों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में ड्रोन हमला व लखनऊ , यूपी से पकड़े आतंकियों को हाफिज सईद के आवास पर हुए बम धमाके के बदले के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस आतंकी वारदातों को रोकने लिए सभी कदम उठा रही है। समय-समय पर मॉक ड्रिल की जा रही हैं।

स्पेशल सेल की टीम पूछताछ के लिए लखनऊ रवाना
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ करने के लिए लखनऊ, यूपी रवाना हो गई है। स्पेशल सेल क टीम यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए अलकायदा के आतंकियों से पूछताछ करेगी। स्पेशल सेल ने वर्ष 2015 में भी अलकायदा के पैन इंडिया मॉड्यूल का खुलासा किया था और छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार आतंकी उमर अल मंडी का असली नाम सैयद अख्तर है। उसने अब अपना नाम बदल लिया है और अपना नाम उमर अल मंडी रख लिया है। ये आतंकी दिल्ली के केस में वांछित है। अली मंडी अलकायदा के आतंकी मोहम्मद शर्जील इस्मान का करीबी बताया जा रहा है। ये दोनों आपस में कई बार मिल चुके हैं।

 

 

यह भी देखे:-

 मकसद है स्वास्थ्य सेवाओं को उस दरवाजे तक पहुँचाना, जहां इसकी जरूरत है : धीरेन्द्र सिंह 
दहेज हत्या में वांटेड पति, जेठ व ससुर गिरफ्तार
खाद्य, पेय और पैकेजिंग उद्योग के लिये एफआई इंडिया और प्रोपैक इंडिया एक्स्पो 2025 का ग्रेटर नोएडा में...
संसद हमले की बरसी, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने आतंकवाद का पुतला व पाकिस्तानी झण्डा फूंका
सुन्दर भाटी गैंग के गुर्गे के खिलाफ रासुका , दस के खिलाफ गैंगस्टर
सावित्री बाई इंटर कॉलेज में गाँधी जयंती , एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाया
जानिए, गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
वर्तमान महामारी परिदृश्य में प्रभावी ''प्रयोगशाला का महत्व और शिक्षा की गुणवत्ता'' पर वेबिनार
अयोध्या : एयरपोर्ट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, तीन अरब 21 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
भारत टेस्ट हाउस, हरियाणा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों का एक दिवसीय दौरा
नोएडा स्टेडियम की शूटिंग रेंज का नाम शूटर दादी उर्फ चंद्रो तोमर के नाम पर होना चाहिए
जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने प्रतिभा को किया सम्मानित
प्रभार संभालते ही ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह का तूफानी दौरा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, प...
नहीं थम रहा है किसान आंदोलन, अब किसान तीनों प्राधिकरण के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अंबावता करेगी बड़...
Rama Navami 2021: आज है रामनवमी, जानें मंत्र, पूजा विधि, आरती समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां
ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला