आज होगी मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक, जानें क्‍यों हैं ये खास

नई दिल्ली (पीटीआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक का नेतृत्‍व करने वाले हैं। इसके बाद दोपहर करीब 4 बजे पीएम मंत्रिपरिषद की बैठक का भी नेतृत्‍व करेंगे। ये दोनों ही बैठकें बेहद खास मानी जा रही हैं। इसकी वजह है कि 16 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए इस बैठक में इससे जुड़ी सरकार की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस मानसून सत्र की तैयारियां बड़ी जोर शोर से की जा रही है।

इस सत्र को लेकर कुछ दिन पहले ही लोकसभा के स्‍पीकर ओम बिरला ने बताया था कि अब तक दोनों सदनों के 500 सदस्‍यो को कोरोना वैक्‍सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा संसद के सभी कर्मचारियों को भी वैक्‍सीन लगा दी गई है। लोकसभा के करीब 311 संसद सदस्‍यों को कोरोना वैक्‍सीन दी जा चुकी है जबकि 23 को किन्‍हीं कारणों से ये वैक्‍सीन नहीं मिल सकी है। संसद सत्र के दौरान संसद के अंदर ही आरटीपीसीआर टेस्‍ट की सुविधा उपलब्‍ध होगी। इसके अलावा सदन के अंदर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई से पालन किया जाएगा। ये मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्‍त तक चलेगा। ये 17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19वां सत्र होगा।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में हाल ही में कई नए मंत्री शामिल हुए हैं। इस लिहाज से भी ये बैठक के कुछ खास मायने हैं। हालांकि मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद ये दूसरी बैठक है। इससे पहले ये बैठक 7 जुलाई को हुई थी। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की की अध्‍यक्षता में इससे पहले मंत्रिमंडल की अंतिम प्रत्यक्ष बैठक अप्रैल 2020 में हुई थी। उस वक्‍त भारत में कोरोना महामारी की शुरुआत हो चुकी थी। लिहाजा करीब एक वर्ष के बाद दोबारा मंत्रिमंडल की पहली प्रत्‍यक्ष बैठक होने वाली है। भारत में लॉकडाउन के लगने के बावजूद ये बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग से नियमित रूप से होती आई है।

यह भी देखे:-

प्रदीप कुमार ने भूटान में फहराया तिरंगा भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता
देश में कोरोना विस्‍फोट, एक दिन में मिले डेढ़ लाख से ज्यादा मामले, 795 की मौत, कई राज्‍यों ने बढ़ाई ...
47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
जीबीयू विधि विभाग की गौरवपूर्ण उपलब्धि - वाद-विवाद टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
Greater Noida: केंद्र सरकार ने जारी किया 165 करोड़ रुपए का स्ट्रेस फंड, अधूरे पड़े 900 फ्लैट का काम हो...
दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत
154 किसानों को आबादी भूखंड का आवंटन
बीजापुर हमले के बाद नक्सलियों को बख्शेगी नहीं सरकार, कश्मीर के आतंकियों जैसे होंगे ढेर, हिडमा पहला ट...
बीटा–2 जैन मंदिर में 13 से 15 दिसंबर तक स्थापना दिवस समारोह
गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पास आउट छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन
Dog Attack In Ghaziabad : गाज़ियाबाद में कुत्तों ने मचाया आतंक, राह चलना हुआ मुश्किल
दुर्गा एनक्लेव कालोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, अन्नू खान ने किया ध्वजारोहण
Shopian Encounter: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी ढेर, एक जवान घायल
ग्रेटर नोएडा : डकैतों ने दम्पति की गला रेतकर की निर्मम हत्या , दो को किया घायल
Bijapur Naxal Attack: गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ रवाना, घटना स्थल जाएंगे; घायल जवानों से भी करेंग...
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 20 से 22 जून तक 16 वां इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज फेयर (IFJAS...