शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील

शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील

बिलासपुर(खालिद सैफी) : दनकौर कोतवाली एरिया की बिलासपुर पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार को आगामी त्योहार (ईद पर्व) को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों लोग चौकी परिसर में उपस्थित हुए। इस बैठक में एसीपी ब्रजनंदन राय व दनकौर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद पाठक कुमार भी मौजूद रहे । इस बैठक के मौके पर एसीपी ब्रजनंदन राय ने कहा कि आगामी त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाएं ताकि एक सौहार्दपूर्ण माहौल बन सके। उन्होंने लोगो से लोगों से शांति व आपसी भाईचारा बनाने की अपील की।साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग मास्क का प्रयोग करें और 2 गज की दूरी बनाए रखें तथा सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल के नियमो का पूणतया पालन करे। ताकि जिले में कोरोना का संक्रमण न फैले।वही इस दौरान कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक ने कहा कि शांति व सद्भाव बनाए रखकर ही अमन चैन कायम रखा जा सकता है । क्षेत्र के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए अपराध मुक्त वातावरण बहुत जरूरी है जिसके लिए जन सहयोग अति आवश्यक है ।साथ ही उन्होंने कहा कि हर तरफ पुलिस की नजर है किंतु समाज के सभी वर्गों का दायित्व है कि वह प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाए रखें। कि वे हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी पुलिस को दें ।इस बैठक के मौके पर बिलासपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह , सतपाल भाटी,शरीफ सैफी, सुबोध सभासद,हाफिज अफजल,साबिर ,अरशद खा, डॉ सफी ,नसीर सलमानी,सरवन ,अनुपम तायल,सोनू,बुन्दू, छोटू ,सौरभ गोयल,शिवम, मौलाना इलयास,विकास गोयल,इस्लाम,सचिन गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बिरौंडा के बाबा मोहन राम मंदिर में ग्यारस एकादशी पर सैकड़ों साल पुरानी फाग परंपरा का उल्लास
राम-ईश इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, दवा खोज और डिलीवरी में नवाचारों पर हुई गहन चर्चा
बेमौसम बारिश तूफान ने बिगाड़ी फसलों की सेहत
COVID-19: यूपी सरकार के मंत्री के निर्देश से सेवा में जुटे युवा
दिल्ली–एनसीआर के युवाओं की GenAI प्रतिभा ने चमक बिखेरी: OpenAI Academy x NxtWave बिल्डाथॉन बना नवाचा...
ग्रेटर नोएडा में लंपी वायरस की दस्तक, बीमार पशुओं के लिए अलग गौशाला बनाने की मांग
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव
मूल सुविधाओ के अभाव से त्रस्त पैरामाउंट गोल्फफोरेस्ट निवासियो का बिल्डर के विरुद्ध मीटिंग एवं विरोध ...
प्रयागराज में गुरुकुल फाउंडेशन का बाढ़ राहत अभियान: नावों से पहुँची जीवनदायिनी सहायता, 1000 से अधिक ...
आगामी 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशन दिवस का आयोजन
उत्तर प्रदेश पुलिस में आईपीएस अधिकारीयों के तबादले
आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
समस्या हल किये बिना ग्रेनो प्राधिकरण समाप्त कराना चाहता है भाकियू का धरना : राजबीर सिह जादौन
गौतमबुद्धनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए नया पिंक बूथ, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने क...
कल रविवार को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर
ग्रेटर नोएडा में सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम हुआ हाईटेक: तीन एसटीपी पर लागू हुआ ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम