Google भरेगा 4400 करोड़ का फाइन, जानें वजह

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिग्गज टेक कंपनी Google पर फ्रांस में 500 मिलियन यूरो (करीब 4,400 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल Google को कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते कंपनी पर 500 मिलियन यूरो का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि Google को इन दिनों कई देशों में कोर्ट केस का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिदिन के हिसब से देना होगा 900,00 यूरो का अतिरिक्त जुर्माना

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिकि फ्रांस के एंट्रीट्रस्ट वॉचडॉग ने Alphabet ओन्ड कंपनी पर Google को अस्थायी तौर पर उन आदेशों को ना मानने का दोषी करार दिया है, जिसके तहत फ्रांस के न्यूज पब्लिशर्स को उनके कंटेंट के इस्तेमाल के लिए Google को मुआवजा देना है। मामले में अमेरिकी टेक कंपनी Google को दो माह का वक्त दिया गया है। कंपनी को दो माह के दरम्यान एक प्रस्ताव पेश करके बताना होगा कि आखिर वो न्यूज एजेंसियों और अन्य पब्लिशर्स को उनके न्यूज कंटेंट के इस्तेमाल के लिए किस तरह से मुआवजा देगा। अगर Google की तरफ से ऐसा नहीं किया गया, तो उसे प्रतिदिन के हिसाब से 900,000 यूरो का अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।

Google पर लगा अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना 

रिपोर्ट के मुताबिक यह Google पर किसी कंप्टीशन अथॉरिटी की तरफ से लगाया गया सबसे बड़ा जुर्माना है। Google के प्रवक्ता ने इस तरह के फैसले को काफी दुखद बताया है। हमने सही इरादे से काम किया है और हम बातचीत के दौर में थे। ऐसे समय में जुर्माना लगाना सही नहीं है। वहीं दूसरी तरफ फ्रांस के बड़े न्यूज पब्लिशर्स APIG, SEPM और AFP ने Google पर बातचीत से मामले का हल ना ढूढ़ने का आरोप लगाया है। इसे लेकर न्यूज पब्लिशर्स ने Google की आलोचना की है।

 

यह भी देखे:-

अमन शांति और सद्भावना के बिना समाज व राष्ट्र का विकास नहीं - अजय वर्मा
बढ़ती महंगाई व खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ राष्टीय लोक दल ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Sammati WellBeing Centre organizes Yoga classes on International Day of Yoga
राम जी के जन्म पर गौर सिटी में हुयी बधाई
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, बोले- इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें
सीओ श्वेताभ पाण्डेय का तबादला, तीन कोतवालों का भी तबादला जल्द - सूत्र
समाज सशक्तिकरण की दिशा में करणी सेना की पहल: ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई सामाजिक बैठक
कृषि अधिनियम 2020 तकनीक के सदी का क्रांतिकारी प्रयोग: चेतन
यूपी में मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, शासन ने द‍िए सख्‍त न‍िर्देश
जीतो (JITO) फरीदाबाद अध्याय की स्थापना समारोह ताज विवांता में आयोजित
सपा ने की हार के कारणों की समीक्षा
ग्रेनो प्राधिकरण ने 22 संस्थागत भूखंडों की योजना की लांच
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 रामलीला मंचन, प्रभु श्री राम ने नारी से पत्थर बनी अहिल्या का किया उद्धा...
पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने किया पुलिस कर्मियों को COVID 19 से बचने के सुरक्षा उपकरणों का वितरण
यास चक्रवात: निपटने को युद्ध जैसी तैयारी, नौसेना के चार जंगी जहाज, वायुसेना के 11 मालवाहक व 25 हेलिक...
ट्रेड ट्रेवल एक्सपो  'सात्ते-2022'  का शानदार आगाज़, आर्थिक क्षेत्र में यात्रा और पर्यटन उद्योग का ह...