PM का काशी दौरा : आगमन से पहले तैयारी परखने अाज आएंगे सीएम योगी, कार्यक्रम स्थलों का करेंगे निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से दो दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में यहां पहुंचेंगे और पीएम के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद पीएम के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। बीएचयू में जनसभा स्थल और मंच आदि की तैयारी देखने के बाद एमसीएच विंग जाएंगे। यहां प्रस्तावित संवाद में कोरोना वॉरियर्स की संख्या तय करने के साथ ही अंदर की व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर जाएंगे और वहां की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

करीब दो घंटे में यह सब तैयारियों को परखने के बाद वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री लोकार्पित होने वाली परियोजना का भी हाल देख सकते हैं। फिलहाल सीएम आगमन की सूचना के बाद तैयारियों को पूरा करने में अधिकारी जुटे हैं।
पीएम के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष नजर
प्रधानमंत्री की आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड से लेकर रुद्राक्ष कंवेंसन सेंटर और बीएचयू के एमसीएच विंग में कोरोना प्रोटोकॉल को विशेष रूप से फॉलो किया जाएगा। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कोरोना जांच की भी सुविधा रहेगी। इसके अलावा बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों में शेफ हाउस भी बनाए जा रहे हैं।

 

यह भी देखे:-

नॉएडा चित्रगुप्त सभा के अस्तित्व पर हुई चर्चा, होगा पुनर्गठन, लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस प...
नोएडा स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न  प्रणव मुखर्जी का निधन 
UP: इस्लाम धर्म अपना दूसरी शादी रचाने वाले DSP विनीत सिंह की बढ़ेंगी मुश्किल, अब CB-CID करेगी जांच
एस.के. मुखर्जी बने राष्ट्रीय लोक दल लीगल सेल के राष्ट्रीय प्रवक्ता
मोदी सरकार ने किसानों को दिया एक और बेहतरीन तोहफा
मुगल काल से 2017 तक गायब थी यूपी की असली पहचान, भाजपा ने दिलाई वापस: अमित शाह
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ऑफलाइन एसएसएलसी परीक्षा पर रोक से इनकार, पॉजिटिव छात्र भी ले सकेंगे भाग
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, दोषी पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
पति राज कुंद्रा के विवाद पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने जारी किया बयान, जानिए क्या कह...
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने भारत के भीतर एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का आह्वान किया
यूपी सरकार की सूची में दर्ज कुख्यात अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर
Up Election 2022 : जानिए गौतमबुद्ध नगर में कुल मतदान प्रतिशत कितना रहा, नोएडा दादरी जेवर में कौन रह...
कोविड-19: कोरोना ने पांच माह के बाद फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 45 दिन में क्या होगी देश में स्थिति
Ryanites shines in 2nd National Games National Badminton Award 18
आज का पंचांग , 7 जुलाई 2020 , जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त