Kanwar Yatra : सरकार की प्राथमिकता जानमाल की सुरक्षा- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी

देहरादून। Kanwar Yatra 2021 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में उत्तराखंड मेजबान की भूमिका में है। अन्य राज्यों से लेकर वार्ता कर कांवड़ यात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखना पड़ेगा कि इससे कहीं कोरोना संक्रमण न बढ़े।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल उत्तराखंड का विषय नहीं। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व मध्यप्रदेश आदि राज्य शामिल हैं। यह श्रद्धा व आस्था से जुड़ा आयोजन है। यह ध्यान रखना होगा कि कोरोना न बढ़े। ऐसा न हो कि कोरोना की वजह से श्रद्धालुओं के जानमाल को खतरा हो।

सरकार की पहली प्राथमिकता है कि किसी की जान न जाए। चाहे वह कांवड़ यात्रा वाले हों या फिर अन्य लोग। भगवान को भी यह अच्छा नहीं लगेगा कि किसी की जान जाए। इस मसले पर अधिकारी स्तर की बैठक हो चुकी है। जरूरत पडऩे पर उच्च स्तरीय बैठक भी की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छी, सस्ती और 24 घंटे बिजली दे रही है। उत्तराखंड के हित में आगे जो होगा, वह भी किया जाएगा।

 

यह भी देखे:-

गलगोटिया यूनिवर्सिटी : भारतीय कार्टिंग रेस और फॉर्मूला इम्पीरियल 2024 का हुआ समापन
भाजपा सरकार में आम आदमी हुआ बेदम : बृजपाल राठी
दिलीप कुमार: प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक दुनिया के लिए बताया क्षति
देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हितों को बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं किसान विरोधी तीनों कानून- गंगेश्वर दत्...
Investor Summit : पीएम मोदी रखेंगे मन की बात, देंगे निवेश बढ़ाने का मंत्र
गूगल ने डिजिटल पेमेंट एप पेटीएम  को प्ले स्टोर से हटाया, जानिए क्यों 
काश ! अटल जी की बात मानी होती : विनोद बंसल
वर्चुअल मोड पर आयोजित दूसरे आईएचजीएफ टेक्सटाइल मेले का सफल समापन
एनटीपीसी दादरी में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता का संदेश
योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स
लूट कि वारदात को अंजाम देने फिराक में घूम रहे तीन लुटेरे गिरफ्तार
कल का पंचांग, 26 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूऐज ने एडीजे बनी सारिका अग्रवाल को किया सम्मानित
योग और स्वास्थ्य : योग-मुद्रा, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक 10 लाख लोगों को वितरित किये गए फ़ूड पैकेट्स
आवासहीन निराश्रित परिवारों के लिए अवसर: आसरा आवास योजना में आवेदन का अंतिम मौका 24 नवंबर तक