भारत बायोटेक: कोवैक्सीन को जल्द मिलेगी WHO की मंजूरी, आपातकालीन उपयोग सूची के लिए सौंपे दस्तावेज

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत बायोटेक ने सोमवार को कहा कि उसने अपने कोविड-19 टीका कोवैक्सीन के आपात उपयोग सूचीबद्धता के लिए जरूरी सभी दस्तावेज विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सौंप दिए हैं और उसे जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह, डब्ल्यूएचओ की प्रमुख विज्ञानी सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ चार से छह सप्ताह के भीतर आपातकालीन उपयोग सूची में कोवैक्सिन को शामिल करने पर निर्णय ले सकता है।

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्ण एला ने एक ट्वीट में कहा, ‘कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग सूचीबद्धता (ईयूएल) के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज विश्व स्वास्थ्य संगठन के पास नौ जुलाई तक जमा कर दिए गए हैं। समीक्षा प्रक्रिया शुरू हो गयी है और हमें डब्ल्यूएचओ से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।’

डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देश के अनुसार ईयूएल प्रक्रियाओं को दुरूस्त करने की एक प्रक्रिया है। इसके जरिये नए या बिना लाइसेंस वाले उत्पादों का उपयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति में किया जा सकता है। एक वैक्सीन कंपनी के लिए कोवैक्स या अंतरराष्ट्रीय खरीद जैसी वैश्विक सुविधाओं के लिए टीकों की आपूर्ति करने के लिए डब्ल्यूएचओ की ईयूएल आवश्यक होती है।

डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन उपयोग के लिए फाइजर-बायोएनटेक ( Pfizer-BioNTech), एस्ट्राजेनेका-एसके बायो/एसआईआई (AstraZeneca- SK Bio/SII), जॉनसन एंड जॉनसन जेनसेन (Johnson & Johnson Janssen), मॉडर्ना ( Moderna) और सिनोफार्म (Sinopharm) के टीकों को मंजूरी दी है।

स्वदेशी वैक्सीन ने कई देशों में फैलेकोविड -19 के डेल्टा संस्करण के खिलाफ 63.6 प्रतिशत प्रभावकारिता दिखाई है। कोवैक्सिन ने गंभीर रोगसूचक कोविड -19 के खिलाफ 93.4 प्रतिशत और बीना लक्षण वाले कोविड -19 के खिलाफ 63.6 प्रतिशत कारगर है।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर एएसपी के तबादले
कल का पंचांग, 4 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सड़क निर्माण कार्य में हो रहा है भ्रष्टाचार : प्रवीण भारतीय 
मतगणना से पहले गृह मंत्रालय ने जारी किया ये अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
सबसे भद्दी भाषा भारत में भाषा कौन सी? Google का जवाब
Tokyo Olympic 2020 Live update : आज के मुक़ाबले, बढ़ी पदकों की उम्मीदें
सुमित एनकाउंटर की सच्चाई जानने बागपत पहुंचा बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल
एक्सप्रेसवे के टोल पर मैसेज प्रथा का चलन
सपा शासन के दौरान निर्माण कार्यों और भर्ती की रिपोर्ट तलब
आम्रपाली दुबे के बाद निरहुआ भी हुए कोरोना से संक्रमित, फिल्म की शूटिंग टली
गौतमबुद्ध नगर की ज़िला रोल बॉल बालक व बालिका टीम का हुआ गठन
नाले में मिला एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव
ब्रेकिंग: यूपी का ग्रेटर नोएडा का लुकसर जिला कारागार बना बॉडी वार्न कैमरा से लैस
ग्रेनो प्राधिकरण दफ्तर में लगे सीईओ मुर्दाबाद के नारे
कोरोना संक्रमण: प्लाज्मा लेने वालों को तीन महीने से पहले वैक्सीन नहीं
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा शिविर का आयोजन