फायरिंग करने का मन हुआ तो 10वीं के स्टूडेंट ने पुलिस चौकी से चुरा ली रायफल

गाजियाबाद । दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में अजब मामला सामने आया है। यहां पर 10वीं कक्षा के छात्र ने साहिबाबाद थाने की करन गेट पुलिस चौकी से इंसास रायफल चुराई थी। पुलिस ने पूरे मामला का खुलासा करते हुए उसे दबोच लिया है। उसके कब्जे से रायफल बरामद हो गई है। पूछताछ में उसने बताया कि लोगों द्वारा फायरिंग करते हुए कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर देखा था। उसका भी फायरिंग करने का मन किया तो चौकी से पुलिस की रायफल चुरा ली। छात्र नाबालिग है, इसलिए पुलिस उसे बाल सुधार गृह भेजेगी।

उपनिरीक्षक मोहित कुमार 14 जून से चौकी पर बतौर प्रभारी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि चौकी के लिए आवंटित इंसास रायफल सुरक्षित कमरे में रखी रहती थी। पीसी-32 (पुलिस का वाहन) पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी सुविधानुसार थाने से रायफल लाने-ले जाने के बजाय इसे प्रयोग करते थे। ड्यूटी खत्म होने पर कमरे में रख देते थे। वह रायफल कमरे में नहीं दिखी तो पुलिसकर्मियों से पूछताछ और खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने थाने में रायफल चोरी होने की तहरीर दी। उनकी शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय गाजियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद नगर में रहने वाले 10वीं के छात्र ने चौकी से रायफल चुराई थी। उसे पकड़ लिया गया है।

पुलिस की बड़ी लापरवाही

इस वारदात ने पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि जब 10वीं का छात्र चौकी से पुलिस की रायफल चुरा सकता है तो अपराधी किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस जब अपने हथियार की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता की क्या खाक सुरक्षा करेगी।

हो जाता दुरुपयोग

पुलिस का चोरी हुआ इंसास रायफल अगर गलत हाथों में पहुंच गया होता तो उसका बहुत दुरुपयोग हो सकता था। गनीमत रही कि पुलिस ने आरोपित छात्र को पकड़कर रायफल बरामद कर ली।

यह भी देखे:-

ललितेशपति त्रिपाठी का कांग्रेस से इस्तीफा: सौ सालों का नाता चौथी पीढ़ी तक पहुंचकर खत्म
कोरोना के मामले में उछाल: चुनावी राज्यों में दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाने का दुष्परिणाम
कल का पंचांग, 19 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
रेलवे की सौगात : तीन शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू, दो रुकेंगी गाजियाबाद
Tokyo Olympics: कमलप्रीत फाइनल में, अतनु और पंघाल हारे
Covid-19: यूरोप में तीसरी लहर, ख़तरा टला नही है, महँगी पड़ सकती है लापरवाही यहां जानें कोरोना से जुड़...
नमन: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने युवक के लिए छोड़ा बेड, कहा- मैंने जिंदगी जी ली, इनके बच्चे अनाथ हो ज...
वैदपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने कई टीम...
बुखार, सांस फूलना और सीने में दर्द...ममता की जांच में इन जगहों पर मिलीं गंभीर चोटें, डॉक्टरों ने बता...
आप ने राष्टपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
महिला उन्नति संस्थाने पेंशन शिविर लगाने की मांग की
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाई गई गांधी -शास्त्री जयंती
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट : जानिए आज किन ईलाकों से कोरोना के मरीज मिले
अग्र अलंकरण सम्मान समारोह: डॉ. अमित गुप्ता को मिला महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड
मेट्रो में बढ़ने वाले हैं कोच : मिलेगा अधिक यात्रियों को सफर का मौका
REI Expo to bring new hopes for the renewable energy sector in India