महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
ग्रेटर नोएडा : आज जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, NSUI के पदाधिकारी, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक /AICC/PCC सदस्य,अनुसूचित, अल्पसंख्यक,पिछड़ा, किसान विभाग, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 11:00 बजे उ.प्र.कांग्रेस कमेटी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गाँधी जी व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के खिलाफ केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध मे दुर्गा टाकिज चौक सुरजपुर से कलेक्ट्रेट सूरजपुर तक पैदल-मार्च निकाला। महामहिम राष्ट्रपति महोदय से ज्ञापन के द्वारा मोदी और योगी सरकार पेट्रोलियम और रसोई गैस की कीमतों में जल्द से जल्द कम करने की मांग की। इस धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर अशोक पंडित प्रदेश महासचिव सेवादल रामभरोसे शर्मा डॉ. सतीश शर्मा दिनेश शर्मा हेमचंद नागर विक्रम नागर चंद्रपाल जीनवाल पुनीत मावी , राधा रानी नीरज शर्मा सलीम शर्मा श्री श्रीकृष्ण राजेश वसु मुकेश गौतम त्रिलोक बाल्मीकि आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।