बढ़ती महंगाई व खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ राष्टीय लोक दल ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : आज जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ती हुई महंगाई खराब कानून व्यवस्था को लेकर एवं प्रदेश में महिलाओं को पर हो रहे अत्याचार को लेकर उप जिला अधिकारी प्रसून द्विवेदी जी को ज्ञापन सौंपा जो निम्न प्रकार है

सेवा में,

महामहिम राज्यपाल महोदय
उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ
मान्यवर हम सब रालोद कार्यकर्ता आपका ध्यान उत्तर प्रदेश में विकराल रूप धारण करती हुई जनसमस्याओं की और दिलाना चाहते हैं जो निम्न प्रकार हैं–

1. डीजल पेट्रोल के रेट किसान मजदूर व आम जनता की पहुंच से बाहर हो गए हैं रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है इन सब की कीमतें कम की जाएं जिससे आम जनता को राहत मिले और किसानों को डीजल पर सब्सिडी दी जाए
2. किसानों को खेती के लिए बिजली की व्यवस्था मुक्त की जाए और आम आदमी को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाए
3. बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए खाद्य पदार्थ के बढ़ते हुए रेट पर तुरंत रोक लगाई जाए
4. गन्ने का भुगतान मय ब्याज तुरंत कराया जाए
5. बढ़ती बेरोजगारी दूर करने के लिए खाली पड़े हुए पद तुरंत भरे जाएं
6. कोरोना के दौरान छोटे दुकानदारों व्यापारियों का बिजली बिल माफ किया जाए
7. कोरोना के कारण जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उन परिवारों की आर्थिक मदद की जाए
8. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा महिलाओं के चीर हरण की न्यायिक जांच कराई जाए।

अगर प्रदेश सरकार द्वारा उपरोक्त जन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं कराया गया तो राष्ट्रीय लोक दल को जन आंदोलन करने के लिए बांधय होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वरिष्ठ नेता गीता निगम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन भाटी महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव हरवीर सिंह तालाब ओमकार नगर मनवीर भाटी डॉक्टर इरफान जसवाल महेश बरेला शाहिद चौधरी हथियार चौधरी अलीनगर मुकेश दुबे राज सिंह फौजी सत्यपाल नेताजी नवीन चौधरी पवन चौधरी किशन सिंह चौहान अकरम खान मास्टर जाकिर साहिल आजाद सचिन चांद मोहम्मद साबिर अली खालिद खान नौशाद चौधरी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन, कई मुद्दों पर कर सकते हैं बात
सीएम योगी को ज्ञापन देने दादरी की ओर कूच करेंगे इन गाँवों के किसान, पढ़ें पूरी खबर  
दीवार गिरने के मामले में बिल्डर व एओए को नोटिस जारी
ग्रीन बेल्ट में मिला अज्ञात युवक का शव
पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला सशक्तिकरण की नई लहर: गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति 5.0 ने मचाई धूम
IT कंपनियों के लिए यहां बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
सेंट जॉसेफ स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों के प्रति दिखाया सम्मान
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
कोरोना का कहर जारी: लगातार दूसरे दिन तीन लाख से ज्यादा मामले, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा 
Bihar Election 2020:गांधी चेतना रैली से सोनिया गांधी ने किया बिहार चुनाव प्रचार का आगाज
यूट्यूबर है तो ख़बर आपके लिए, इंडिया के बाद अब अमेरिका भी लेगा आपसे टैक्स, पढें पूरी रिपोर्ट
लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी
मंत्रिमंडल विस्तार आज: सिंधिया, सर्बानंद, राणे पहुंचे दिल्ली, आधे दर्जन मंत्रियों की होगी छुट्टी
महाराष्ट्र: एक्शन में सरकार, साधुओं के हत्या के आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
अल्फा 1 कार्यकारणी की बैठक में समस्याओं पर हुआ विचार