नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए विदेशी युवक शोले के अंदाज में निर्माणाधीन बिल्डिंग 12वीं मंजिल कूद कर सुसाइड करने की धमकी देने लगा

युवक को पुलिस और उसके दोस्तो ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

ग्रेटर नोएडा के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर उस समय हंगामा हो गया जब एक विदेशी नागरिक अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए शोले के अंदाज में बिल्डिंग 12वीं मंजिल पर चल गया और सुसाइड करने की धमकी देने लगा लगभग ढाई घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई पुलिस ने और विदेशी नागरिक के साथियों ने मिलकर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा।

ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर चढ़कर सुसाइड की धमकी दे रहा यह युवक अंगोला देश का नागरिक एंटीनियो मुबाई है। उसका अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था और वहां उसे मनाने के लिए शोले के वीरू के अंदाज में निर्माणाधीन बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर चढ़कर से कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। इस दौरान कभी वह खड़ा हो जाता है कभी कूदने की धमकी देता। युवक के ड्रामे के चलते वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए लोगों ने बीटा-2 थाने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंटीनियो मुबाई को समझने की कोशिश की लेकिन भाषा की समस्या आड़े आई तब पुलिस ने अफ्रीकी संगठनों से लोगों से बातचीत एंटोनियो को नीचे उतारने के लिए समझाने के लिए भेजा।

दो घंटे से ज्यादा वक्त तक युवक के साथी और पुलिस अधिकारी 12वीं मंजिल पर उससे कुछ दूरी पर खड़े होकर नीचे आने की अपील करते रहे। युवक उनकी सुनने को तैयार नहीं हुआ। कोई पुलिसकर्मी उसे पकड़ने का प्रयास करता तो वह बिल्डिंग पर लटक जाता। कई घंटे तक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस और उसके साथियों ने युवक को नीचे उतरने के लिए मना लिया। इसके बाद एंटीनियो को सकुशल नीचे ले आया गया। पुलिस ने बताया कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था और वह उसे डराने के लिए खुदकुशी की धमकी दे रहा था।

यह भी देखे:-

ठेकेदार पर ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों
सोशल मीडिया कानून: फेक न्यूज़ और अफवाह फैलाने पे होगी जेल, होगी कानूनी कार्रवाई
कैप्टन अमरिंदर आज पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात, कांग्रेस में बेचैनी
रालोद के कार्यकारी युवा जिलाध्यक्ष निशांत भाटी का मकोड़ा में भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत...
डीयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से, 27 शहरों में होगी
VARANASI: महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बनारस का ये पेट्रोल पंप
KBC 13: 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचीं दृष्टिहीन महिला कंटेस्टेंट
नहर में मिली अज्ञात लाश , शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
भोपाल : हमीदिया अस्पताल से 800 से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी, मामले की जांच शुरू
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र
दुखद: महामारी में 9346 बच्चे बेसहारा, सबसे ज्यादा 2110 यूपी में प्रभावित, बिहार-मध्यप्रदेश भी बेहाल
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के रक्तदान शिविर में 84 यूनिट रक्त एकत्र हुआ
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, देखें सूची 
गढ़चिरौली में महाराष्ट्र पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर
यूथ फॉर सेवा द्वारा नवोदित-2019 का आयोजन
दिल्ली-एनसीआर में धरती कांपी, थर्राए लोग