EURO 2020 Winner: 52 साल के बाद इटली ने जीता यूरो कप, खिताबी मैच में इंग्लैंड को मिली हार

EURO 2020 Winner: इटली की टीम ने यूएफा यूरो कप जीतने का सपना फिर साकार किया है। हालांकि, यूरो कप का दूसरा खिताब जीतने के लिए इटली की टीम को एक या दो दशक नहीं, बल्कि 5 दशक से ज्यादा का समय लगा है। 1968 के बाद पहली बार इटली की टीम यूरोपियन चैंपियनशिप की विनर बनी है। यूरो कप 2020 की चैंपियन टीम का ऐलान रविवार को हो गया है, जिसमें इटली की टीम ने बाजी मारी है।

लंदन के वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को हार झेलनी पड़ी, जबकि इटली की टीम ने शूटआउट में खिताबी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। 52 साल के बाद इटली की टीम को यूरो कप जीतने का मौका मिला है। यूरो कप 2020 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इस मैच में इटली ने शूटआउट के दौर में मेजबान इंग्लैंड को 3-2 से हरा दिया और इंग्लैंड का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया।

इटली और इंग्लैंड के बीच खेला गया ये मुकाबला निर्धारित समय और फिर अतिरिक्त टाइम में 1-1 से बराबरी पर रहा। ऐसे में नतीजा निकालने के लिए शूटआउट का सहारा लिया गया और इस शूटआउट में इटली ने 3-2 से बाजी मार ली। 55 साल पहले विश्व कप जीतने के बाद से इंग्लैंड अपने पहले बड़े फाइनल में हारकर वेम्बली की भीड़ के लिए दिल दहला देने वाला था। इंग्लैंड की टीम ने लंबे समय से कोई ट्रॉफी नहीं जीती है।

इस बड़े मैच में स्टार खिलाड़ी और कप्तान हैरी केन और स्टार्लिंग का जलवा पूरी तरह गायब दिखा, जिसका खामियाजा इंग्लैंड को भुगतना पड़ा। इंजुरी टाइम तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट का पहला शॉट इंग्लिश कप्तान हैरी केन ने लिया और गेंद जाल में उलझा दी। इसके बाद इटली के डॉमेनिको बेरार्डी ने भी गोल दागने में कामयाबी हासिल की। इंग्लैंड के हैरी मैग्यूरे ने भी गोल दागा, जबकि इटली के आंद्रे बेलोटी चूक गए। इंग्लैंड के पास 2-1 की बढ़त थी, लेकिन इसके बाद इटली के लिए बुनाची और फेडेरिको ने दनादन गोल दागते हुए 3-2 का अंतर कर दिया। दूसरी ओर, इंग्लैंड के मार्कस रशफोर्ड, जादोन सांचो और बुकायो साका ऐसा करने में असफल रहे और इटली की टीम जीत गई।

यह भी देखे:-

डकैतीकाण्ड का खुलासा , डकैत गिरफ्तार , लूटी रकम अवैध हथियार बरामद
लोकसभा और राज्यसभा : कल कोरोना महामारी की स्थिति पर सभी दलों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हुआ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, गौतम बुद्ध नगर फर्स्ट पोजीशन रहा
दिल्ली : जामिया नगर के मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर बचाया म...
आपातकाल की 46वीं बरसी: पीएम मोदी ने किया ट्वीट, 'काले दिनों' को भुलाया नहीं जा सकता
UPDATE: ग्रेटर नोएडा : पुलिस एकाउंटर में 50 हज़ार का ईनामी बदमाश ढेर, तीन बदमाश फरार
आतंकी मॉड्यूल: ओसामा का चाचा प्रयागराज से गिरफ्तार, जीशान और आमिर के ब्रेनवॉश करने का आरोप
Taksh Bamnawat , a teenager become an author and established his book publishing company called T.B...
तूफान टाक्टे और पश्चिमी विक्षोभ का असर, यूपी, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारि...
वरदान मल्टीस्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल का रक्तदान शिविर आयोजित
Corona update : घट रहे है कोविड के मरीज़, पढ़े पूरी रिपोर्ट
इन 3 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
जेवर एयरपोर्ट के पास इंटरचेंज निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में गुणवत्ता और गति पर दिया ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में "स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024" के चौथे दिन जान्हवी सिंह का प्रेरणादायक संव...
आयुष शिक्षा में डिजिटल क्रांति, योगी सरकार देगी 51 स्मार्ट क्लासरूम की सौगात
ट्रेक्टर पर सवार होकर डीएमआईसी के किसान पहुंचे कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग, पढ़ें ...